Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 5 December 2019

उन्नाव केस : चंद घंटो बाद जागी सरकार ,कहा पीड़िता का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा उन्नाव पीड़िता का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। 
* मुख़्यमंत्री के जागते ही हरकत में आई पुलिस ,पांचो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

उन्नाव। इसे कहते है प्रदेश के मुखिया। जी हाँ ,उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार सुबह हुई भयानक वारदात को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि पीड़िता का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है जिसका सारा खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पीड़िता पर अत्याचार करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि गुरुवार की तड़के सुबह उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ के पास एक गैंगरेप पीड़िता अपने मुकदमे की तारीख पर रायबरेली के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही थी। इस बीच गैंगरेप के दो आरोपियों ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले पीड़िता पर लाठी, डंडे व चाकू से हमाला किया और फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी भाग निकले। पीड़िता को गंभीर बेहद नाजुक है और वो इस वक्त लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती है।वही उन्नाव काण्ड पर अब राजनीती भी शुरू हो गई है। सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से सामूहिक इस्तीफा माँगा है। 
पांचों आरोपी हुए गिरफ्तार
घटना के तत्काल बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शिवम त्रिवेदी और शुभम त्रिवेदी मुख्य आरोपी हैं जिन पर अगवा कर गैंगरेप का आरोप है। दोनों आरोपित जमानत पर छूटे थे। इनके अलावा पुलिस ने मुख्य आरोपियों की मदद करने वाले उमेश बाजपाई, हरिशंकर त्रिवेदी और राम किशोर त्रिवेदी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News