Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 26 December 2019

आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार के कुनबे की दस्तक से दहशत,गुलदार की है पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद। आखिर कैसे ? जाने

* अभी तक तो गुलदार ही था ,अब गुलदार के कुनबे की धमक से स्थानीय निवासी खौफजदा हैं।
* बीती रात एक मोटसाइकिल सवार भरत विहार से होते हुए आवास विकास की ओर जा रहा था। 
*  जिसमें तीन गुलदार सड़क को पार कर आवास विकास कालोनी की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
ऋषिकेश। प्रदेश में गुलदार की दस्तक आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है। इन दिनों ऋषिकेश आवास विकास और भरत बिहार कॉलोनी में एक दो नहीं बल्कि गुलदार का पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। हर रोज एक ही जगह से गुलदार सड़क को क्रॉस कर दूसरी ओर जा रहा है। गुलदार की है पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 
वहीं गुलदार की धमक से स्थानीय निवासी खौफजदा हैं। ऋषिकेश के भरत विहार कॉलोनी और आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले लोग गुलदार की दस्तक से घरों में कैद होने को मजबूर हैं। यहां पर एक-दो नहीं बल्कि गुलदार का पूरा परिवार देखा जा रहा है। यहां पर रहने वाले लोगों के साथ साथ राहगीरों को भी गुलदार का खतरा बना हुआ है। आने-जाने वाले लोगों के सामने कई बार गुलदार आ चुका है। 
बीती रात एक मोटसाइकिल सवार भरत विहार से होते हुए आवास विकास की ओर जा रहा था। तभी एक गुलदार उसकी मोटरसाइकिल के आगे से होकर भागने लगा मोटरसाइकिल सवार न जैसे ही गुलदार को देखा वह वहीं रुक गया। यह पूरा वाक्या देखने के बाद मोटरसाइकिल सवार की सांस मानों थम सी गई। वहीं गुलदार की ताजा तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। 
जिसमें तीन गुलदार सड़क को पार कर आवास विकास कालोनी की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं,अब इन तस्वीरों को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि भरत विहार के पास वन विभाग के द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए पिजरा लगाया है। लेकिन जिस जगह पर पिजरा लगाया गया है उसी जगह के पास से होकर गुलदार गुजर जाता है और पिजरे में नहीं घुसता है। वहीं वन महकमे पर लगातार गुलदार को पकड़ने का दबाव बना हुआ है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News