* डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि पीड़िता 90 प्रतिशत तक आग में झुलसी है। हालत बेहद नाजुक है।
लखनऊ / उन्नाव। आज (गुरुवार) तड़के सुबह उन्नाव में एक गैंगरेप पीड़िता अपने मुकदमे की तारीख पर रायबरेली के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही थी। इस बीच गैंगरेप के दो आरोपियों ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले पीड़िता पर लाठी, डंडे व चाकू से हमाला किया और फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी भाग निकले। पीड़िता को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुत बनी हुई है।इसी बीच सीएम योगी ने कहा था कि पीड़िता का इलाज का सारा खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने आगे कहा था कि पीड़िता पर अत्याचार करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Live updates :
7:00 AM - उन्नाव में एक गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाने की सूचना मिली।
8:00 AM - पीड़िता को गंभीर हालत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कानपुर भेजा गया।
9:00 AM - पीड़िता की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा जिसके बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया।
11:40 AM - रेप पीड़िता को गंभीर अवस्था में लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। बर्न यूनिट में पीड़िता का इलाज चला रहा है। अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि पीड़िता 90 प्रतिशत तक आग में झुलसी है। हालत बेहद नाजुक है।
12:00 PM - पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
1:00 PM - राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी को भेजे पत्र में कहा कि महिलाओं के अधिकार सुरक्षित रखने के लिए कई कानून बनाने के बावजूद राज्य की राजधानी में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को लेकर आयोग परेशान है।
1:20 PM - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाये जाने के दुस्साहस की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार का सामूहिक इस्तीफा होना चाहिए।
1:30 PM - इस वारदात को संज्ञान में लेगे हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि पीड़िता का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है जिसका सारा खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पीड़िता पर अत्याचार करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
3:25 PM - उन्नाव रेप पीड़िता को दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट करने पर अफसरों ने डॉक्टरों से मांगी रिपोर्ट।
3:25 PM - प्रियंका गांधी ने कहा, 'उन्नाव पीड़िता के स्वास्थ्य समाचार से मन आहत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़िता जल्द स्वस्थ हो।'
3:30 PM - राज्यसभा में बोले वेंकैया नायडू- पूरा सदन करता है घटना की निंदा।
3:40 PM - पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा पहुंचीं सिविल अस्पताल, उन्नाव रेप पीड़िता को देखा और रोते हुए वार्ड से बाहर निकली। अरुणिमा ने कहा कि अब लड़कियों का बाहर निकलना दुश्वार हो गया है।
4:15 PM - उन्नाव रेप पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया जाएगा। एअरलिफ्ट कराने की तैयारी शुरु। पीड़िता को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाएगा। लखनऊ पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए दिए गए निर्देश।
0 comments:
Post a Comment