Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 21 January 2020

शादी समारोह में हलवा खाने से बिगड़ी मेहमानों की हालत। 20 से अधिक की तबीयत बिगड़ी !आखिर कहा की है घटना ? जाने

* देखते ही देखते 20 से अधिक मेहमानों की तबीयत खराब हो गई। 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
(प्रतीकात्मक फोटो )
हरिद्वार । रुड़की में एक शादी समारोह में गाजर का हलवा व अन्य खाद्य पदार्थ खाने के बाद 20 से अधिक मेहमानों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। हालांकि, सामान्य उपचार के बाद सभी की तबीयत ठीक हो गई है। मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है। 
जानकारी के अनुसार, कलियर क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में गांव के अलावा आसपास के इलाकों से भी रिश्तेदार पहुंचे थे। दोपहर को खाना खाने के एक-दो घंटे बाद कुछ मेहमानों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, उन्हें आनन फानन में अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। देखते ही देखते 20 से अधिक मेहमानों की तबीयत खराब हो गई। बीमार होने वाले मेहमानों में गांव के अलावा अन्य शहरों के लोग शामिल थे। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सामान्य उपचार के बाद सभी की तबीयत ठीक हो गई। सभी का कहना था कि शादी में खाना खाने के बाद उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी थी। मामले में किसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की नहीं दी गई है। उधर, सीएमएस डॉ. संजय कंसल कहना है कि गाजर के हलवे में खराब मावा इस्तेमाल होने की आशंका है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News