Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 14 January 2020

उत्तराखंड में महिलाओं को तेजस्विनी अवार्ड से नवाजा गया।आखिर कहा और क्यों ? जाने

* सभी महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर समाज के लिए एक मिसाल एवं प्रेरणा का कार्य कर रही है।
* विधानसभाध्यक्ष ने कहा ,कड़े संघर्ष के जरिए समाज के लिए नजीर पेश करने वालीं महिलाओं कोअवॉर्ड से         नवाजा जा रहा है।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान)
देहरादून।पटेल नगर स्थित ब्लेसिंग फार्म में बैंगइट कंसलटिंग ग्रुप के तत्वाधान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को तेजस्विनी अवार्ड से नवाजा गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल एवं राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बैंगइट कंसलटिंग ग्रुप द्वारा महिलाओं को तेजस्विनी अवार्ड से नवाजा गया।यह सभी महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर समाज के लिए एक मिसाल एवं प्रेरणा का कार्य कर रही है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री द्वारा सभी महिलाओं को तेजस्विनी अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने अवार्ड प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज इस सम्मान समारोह में  कड़े संघर्ष के जरिए समाज के लिए नजीर पेश करने वालीं महिलाओं को तेजस्विनी अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है।
सभी अपने आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए  न सिर्फ घर-परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल भी कायम कर रही हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि नारी को हमारे शास्त्रों मे देवतुल्य स्थान मिला है। इसलिए कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानि जहां नारियो की पूजा होती है वहां देवताओ का वास होता है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हमारी विधानसभा में वर्तमान मे 7 महिला विधायक है। नेता प्रतिपक्ष भी महिला है, साथ ही हमारी सरकार मे एक महिला मंत्री भी है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि समाज में आये बदलाव एवं महिलाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज आर्थिक-व्यापारिक क्षेत्र के साथ तकनीकी एवं प्रशासनिक क्षेत्र में भी महिलायें अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ रही है। उन्होंने अपनी एक नई पहचान बनाई है।कृषि मंत्री ने कहा कि  बिना महिलाओं के योगदान के कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता है  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र के अलावा राज्य सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं, जिनका महिलाएं लाभ ले रहीं है।
इस अवसर पर  बैंगइट कंसलटिंग ग्रुप की डायरेक्टर  प्रिया गुलाटी, शिवानी गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मित्तल, मानसी रस्तोगी, रचना पांडे, परवेज़ शास्त्री, साधना शर्मा, हनि पाठक सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News