Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 2 January 2020

कर्मचारियों और अधिकारियों के जीवन से खिलवाड़ कर रही त्रिवेंद्र रावत सरकार। आखिर कैसे ? जाने

◇सरकार द्वारा जारी नहीं किया गया यू -हेल्थ कार्ड हेतु वर्ष 2019-20 का बजट।               
◇यू -हेल्थ कार्ड में पंजीकृत कर्मचारियों/ अधिकारियों के इलाज का है मामला।   
◇प्रतिवर्ष कर्मचारियों/ अधिकारियों से लिया जाता है निर्धारित शुल्क।
◇सूचीबद्ध अस्पतालों को नहीं किया गया आज तक भुगतान।
◇ लापरवाही एवं अदूरदर्शिता का खामियाजा प्रदेश के हजारों कर्मचारी/ अधिकारी भुगत रहे हैं।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान)
विकासनगर।  कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री/ स्वास्थ्य मंत्री त्रिवेंद्र रावत की लापरवाही एवं अदूरदर्शिता का खामियाजा प्रदेश के हजारों कर्मचारी/ अधिकारी भुगत रहे हैं। नेगी ने कहा कि यू -हेल्थ कार्ड योजना के तहत पंजीकृत कर्मचारियों, अधिकारियों व पेंशनर्स की संख्या 17,983 है तथा उनके द्वारा प्रतिवर्ष पद /वेतनमान के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा कराया जाता है, लेकिन, शुल्क जमा कराने के बावजूद भी अधिकारियों /कर्मचारियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है।
जिसका मुख्य कारण सरकार द्वारा इन अस्पतालों  हेतु विभाग को बजट जारी न करना है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि इन अस्पतालों को भुगतान न होने के कारण इन्होंने अघोषित तौर पर इलाज करने से मना कर दिया है।
नेगी ने कहा कि हैरानी की बात है कि सरकार द्वारा कर्मचारियों से प्रतिवर्ष वेतन / पद अनुसार क्रमशः 5000, 3500, 1500 व 700 रुपए वसूले जाते हैं, वहीं दूसरी ओर पेंशनर्स से भी क्रमशः 2400, 1800, 720 व 360 रुपए निर्धारित हैं। शुल्क लिए जाने के बावजूद भी कर्मचारियों को इलाज न मिलना बहुत बड़ा धोखा है।
नेगी ने कहा कि इससे बड़े दुर्भाग्य की बात क्या होगी कि इन जरूरी योजनाओं के लिए सरकार द्वारा बजट जारी न किया जाना तथा कर्मचारियों को उनके हाल पर छोड़ना यह दर्शाता है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का शो फ्लॉप हो चुका है तथा उन्हें घर पर आराम करने की जरूरत है। मोर्चा कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेगा। पत्रकार वार्ता में - मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, ओ.पी. राणा, मोहम्मद असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी आदि थे। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News