Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 7 January 2020

देश की हर चुनौती का सामना करने के लिए देश की युवा तरुणाई को आगे आना होगा,आखिर किसने कहा ? जाने

* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हरिद्वार के वेद निकेतन आश्रम में प्रारंभ हुई।
*  बैठक में प्रदेश के 22 जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
* विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ ही छात्र हितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाला संगठन है।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हरिद्वार के वेद निकेतन आश्रम में प्रारंभ हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 7-8 जनवरी को हरिद्वार के खडखड़ी स्थित वेद निकेतन आश्रम में अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कौशल किशोर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती एवं प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ की गई।
 इस कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के 22 जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। विद्यार्थी परिषद के विभिन्न विषयों को लेकर यह बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कौशल किशोर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने कार्य पद्धति की अनूठी पहचान के कारण विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ ही छात्र हितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाला संगठन है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा कि आज देश की जो  परिस्थिति है ,परिषद उसी परिस्थिति के अनुसार देश की युवा शक्ति को अपनी अहम भूमिका  निर्वहनकरने का आग्रह करेगी। आज देश की हर चुनौती का सामना करने के लिए देश की युवा तरुणाई को आगे आना होगा साथ ही देश में जो देश विरोधी ताकतें हैं उन ताकतों का डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता प्रतीत होती है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि राष्ट्रीय हित मे अपना योगदान दें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने कहा कि आज देश के जाने-माने विश्वविद्यालयों को वामपंथियों ने कठपुतली बनाकर रखा हुआ है दुर्भाग्यपूर्ण है देश की एकता अखंडता को तार-तार करने का प्रयास किया जा रहा है उसे विद्यार्थी परिषद किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने वाली नहीं है आज सारे लोग देश और दुनिया के सामने एक्सपोज हुए हैं।बैठक में मुख्य रूप से प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बलराम प्रसाद, डॉक्टर ममता यादव,प्रदेश सह मंत्री काजल थापा,  प्रदीप जोशी,कल्याण चौहान, डाँ नवीन पन्त, डॉ आनंद फर्त्याल, डॉ हिमांशु, अरुण चमोली, विक्रम फरस्वान,  राहुल सारस्वत,मोहित चौहान, चर्चित बालियान, तरुण चौहान, जिला संयोजक आदित्य गौड, करण वर्मा, आकांक्षा चौधरी, तृप्ति बलूनी, रश्मि, अर्शी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News