Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 15 January 2020

मकर सक्रांति अवसर पर समरसता पर्व पर भाग लेने के साथ -साथ राजयपाल ने संतो से लिया आशीर्वाद ।जानने के लिए पढ़े

* श्रीमती मौर्य ने कहा कि मकर संक्राति का पर्व समरसता का भाव जाग्रत करने वाला पर्व है।
* पूजा और मानव सेवा के लिए सबसे पहले हम उस व्यक्ति की सेवा करें जो गरीब, असहाय, जरूरतमंद है।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य सेवा भारती की ओर से  समरसता पर्व मकर सक्रांति के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर भेल सेक्टर दो में आयोजित यज्ञ और खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं। उनके साथ ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, शंकराचार्य आचार्य राजराजेश्वराश्रम, प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महंत रूपेंद्र प्रकाश, राष्ट्रीय स्वय संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह , सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र उपस्थित रहे।
      कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती मौर्य ने कहा कि मकर संक्राति का पर्व समरसता का भाव जाग्रत करने वाला पर्व है। इस दिन सभी कल्याण और सौहार्द की कामना करते हैं। ईश्वर की आराधना करते हैं, लेकिन ईश्वर का वास प्राणियों में ही है। नर ही नारायण है मानव का कल्याण ही हमारी स्तुति का लक्ष्य हो ऐसा भाव जाग्रत करें।
     हमारी पूजा और मानव सेवा के लिए सबसे पहले हम उस व्यक्ति की सेवा करें जो गरीब, असहाय, जरूरतमंद है। उस व्यक्ति के लिए कार्य करें जिसके बारे में कोई नहीं सोचता। उनकी आवाज बनें जो शोषित और निर्बल हैं। ऐसा भाव ही हमारी पूजा को सार्थक करता है। राज्यपाल ने कहा कि सेवा भारती के केंद्रो में गरीबों को शिक्षा देने वाली शिक्षिकायें इन बच्चों को शिक्षा के साथ साथ विचार भी दें, जिससे ये बालक आगे चलकर अपना, अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र की सेवा करने योग्य बनें और सेवा का संस्कार निरंतर बढ़ता रहे।
     देश के वर्तमान परिप्रेक्ष को देखते हुए लगता है कि राष्ट्र भक्ति के संस्कार के अभाव में कुछ युवा वर्ग भ्रमित होकर सही गलत का भेद नहीं समझ पा रहा है। उन्होंने उपस्थित शिक्षिकाओं और माताओं से अपील करते हुए कहा कि आज माताओं को अपने बच्चों को शिक्षा से पहले राष्ट्र भक्ति की भावना और देशहित सर्वोपरी यह संस्कार दिया जाये तो राष्ट्र को कभी ऐसी विडंबनाओं का सामना नहीं करने पड़ेगा। बालकों में लाभ, स्वार्थ की भावना आने से पहले राष्ट्र सर्वोपरी का संस्कार दिया जाये।
      श्रीमती मौर्य ने जगद्गुरू आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य आचार्य राजराजेश्वराश्रम तथा हरी हर आश्रम में महामंडलेश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरि से भेंट वार्ता की और मकर संक्राति पर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News