Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 7 January 2020

सर्वे भवन्तु सुखिनःकी प्रार्थना के साथ गायत्री अश्वमेध महायज्ञ सम्पन्न,देश विदेश के याजको ने लिया भाग। जाने कहा कहा से आये

* पांच दिन तक चले इस महायज्ञ में भारत सहित रूस, अमेरिका आदि देशों के याजकों ने लिया भाग। 
* डॉ. प्रणव पण्ड्या ने बताया कि सृष्टि और समाज के बिगड़ते हुए संतुलन को संभालने के लिए ही अश्वमेधों की      शृंखला चलाई जा रही हैं।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
हरिद्वार । गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्त्वावधान में हैदराबाद में 3 जनवरी से चल रहे गायत्री अश्वमेध महायज्ञ सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे लाखों याजकों ने विशिष्ट वैदिक कर्मकाण्ड के साथ ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की प्रार्थना की। पांच दिन तक चले इस महायज्ञ में भारत के अलावा रुस, अमेरिका सहित विभिन्न देशों के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महायज्ञ के दौरान भारत की सांस्कृतिक की विरासत को अक्षुण्य बनाये रखने, विश्व की खुशहाली एवं विकास के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान किये गये। इस दौरान विशिष्ट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना व हवन भी किया गया।
गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने बताया कि सृष्टि और समाज के बिगड़ते हुए संतुलन को संभालने के लिए ही अश्वमेधों की शृंखला चलाई जा रही हैं। यज्ञ विज्ञान के प्राचीन सूत्रों का यह एक आध्यात्मिक प्रयोग है। यज्ञ प्रक्रिया हमें सद्भावना को सत्कर्मों के रूप में परिणित करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि अश्वमेध महायज्ञों का उद्देश्य- राष्ट्र देवता के प्रति, जीवन मूल्यों के प्रति विश्वास जाग्रत करना, जिंदगी जीने की विधियों का शिक्षण देना है। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी महायज्ञ सम्पन्न कराने के पश्चात आज लौट आये। 
महायज्ञ के अंतिम दिन देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने युवा पीढ़ी मार्गदर्शन करते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सद्गुुुरु अपने शिष्यों के कष्टों को हरते हैं और उनके जीवन में सौभाग्य का अवतरण हों, इसके लिए वे हरसंभव प्रयास करते हंै।
शांतिकुंज व्यवस्थापक शिवप्रसाद मिश्र ने बताया कि भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड अमेरिका, कनाडा, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैण्ड में भी आश्वमेधिक अनुष्ठान सम्पन्न हो चुके हैं। इन महायज्ञ में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी कर जीवन को सकारात्मक बदलाव की ओर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संपूर्ण शृंखला के 46वें तथा दक्षिण भारत के पाँचवें महायज्ञ (हैदराबाद) के संचालन के लिए शांतिकुंज से वरिष्ठ कार्यकर्त्ता कालीचरण शर्मा के नेतृत्व में यज्ञाचार्यों एवं संगीतज्ञों की उच्च प्रशिक्षित टीम गयी थी। महायज्ञ में जीवन को सार्थक बनाने वाली विभिन्न कलाकृतियों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गयी थी, जिसने सभी को खूब आकर्षित किया।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News