Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 28 January 2020

आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों को लेकर आखिर मोर्चा ने किया तहसील क्यों किया घेराव ? जाने

*  प्रदेश भर की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सेविकाऐं व मिनी आंगनबाडी कर्मचारी अपने मानदेय व अन्य मांगों को लेकर आन्दोलित हैं।
(ब्यूरो,न्यूज 1 हिन्दुस्तान)
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आंगनबाडी कार्यकत्रियों, सेविकाओं एवं मिनी कर्मचारियों की मांगों को लेकर मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एस0डी0एम0 विकासनगर श्री सौरभ असवाल को सौंपा।
नेगी ने कहा कि प्रदेश भर की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सेविकाऐं व मिनी आंगनबाडी कर्मचारी अपने मानदेय व अन्य मांगों को लेकर आन्दोलित हैं, लेकिन गैर अनुभवी सरकार ने इनकी मांगों को पूरा करना तो दूर इनका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया है, जो कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।
उल्लेखनीय है कि इन कार्यकत्रियों, सेविकाओं, मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारी को क्रमशः 7500, 3500 व 2750 रूपये लगभग प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जबकि इनसे कई प्रकार के कार्य यथा आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन, बी0एल0ओ0, मतगणना, पोलियो, गर्भवती महिलाओं से सम्बन्धित आदि तमाम कार्य लिए जा रहे हैं, जो कि इन लिए जा रहे कार्यों के सापेक्ष मानदेय नाकाफी है। उक्त लिए जा रहे कार्यों की अधिकता के चलते ये कुछ अन्य कार्य भी नहीं कर पाती। उक्त सरकारी व्यस्तता एवं कम मानदेय के कारण इनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है।
नेगी ने कहा कि अति महत्वपूर्ण यह है कि आंगनबाडी कार्यकत्रियों, सेविकाओं एवं मिनी कर्मचारी अपना मानदेय 18,000 रू0 प्रतिमाह या समान कार्य समान वेतन यथासम्भव जोे भी हो, पदोन्नति, आय सीमा, यात्रा भत्ता व मोबाईल खराब होने व गुम होने की दशा में वसूली न हो होने विषयक तमाम मांगों को लेकर आन्दोलित हैं, जो कि काफी गम्भीर प्रवृत्ति की हैं तथा सरकार द्वारा स्वीकार किये जाने योग्य हैं। सरकार इनकी मांगों पर गम्भीरतापूर्वक विचार कर सकती थी, लेकिन सरकार ने आँखे मूंद रखी हैं। उक्त आंगनवाडी कर्मचारियों, सेविकाओं आदि ने भिन्न-भिन्न माध्यमों से अपनी मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन सरकार तक प्रेषित किये जा चुके हैं।
तहसील घेराव में:- विजयराम शर्मा,  ओ0पी0 राणा, संध्या नेगी, ऊषा शाह, अंजुल गुप्ता, रूचि डोगरा, नन्दिनी, सुषमा राणा, शीला चैहान, शशि नवानी, एंजल मेरी, हीना कौसर, नरगिश बानो, शालिनी चमोली, रामेश्वरी, बरखा, विनोद गोस्वामी, प्रवीण शर्मा पीन्नी, सुमन प्रधान, सुशील भारद्वाज, अनिल तोमर, रियासत अली, प्रदीप कुमार, अंकुर चैरसिया, विरेन्द्र सिंह, आशीष सिंह, फराद आलम, जयपाल सिंह, विक्रमपाल, मनोज चैहान, नारायण सिंह चौहान ,इसरार अहमद, गय्यूर, टीकाराम उनियाल, विक्रम पाल, अमन चौधरी, रूपचंद, फरहाद आलम, गय्यूर, सन्दीप ध्यानी,  किशन पासवान, अशोक डण्डरियाल, दिनेश राणा, गुरविन्दर सिंह, एम0 अन्सारी,  इदरीश, सचिन कुमार, मामराज,  जाबिर हसन, जयन्त चैहान, गजपाल रावत,  टीकाराम उनियाल,  सचिन शर्मा, मोहम्मद आरिफ, सचिन शर्मा , अंकुर चौरसिया,  प्रदीप कुमार, जगदीश रावत आदि थे।


Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News