* मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
* ऐसे में लोगों को अलाव का सहारा लेते हुए देखा जा सकता है।
* ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में मौसम साफ रहा है। पर देर रात या सुबह बारिश और वर्फ गिरने की संभावना जताई गई है।
गोपश्वर / मसूरी /देहरादून । मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी हुई वहीं, देवाल विकासखंड के वाण और लोहाजंग गांव में गुरूवार सुबह से दोपहर तक बर्फबारी हुई। उधर घाट विकासखंड के कनोल गांव में भी बर्फबारी देर शाम तक जारी रही। जबकि निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की गयी। जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। चमोली के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से ठंड में काफी इजाफा हो गया हैं।
शीतलहर ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में लोगों को अलाव का सहारा लेते हुए देखा जा सकता है। वहीं, ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद की सभी तहसीलों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उधर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में भी हल्की बारिश हुई है। वहीं मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बुधवार देर रात इस साल की पहली बर्फबारी हुई। जिससे यहां भी तापमान में खासी गिरावट आई है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। यहां आसपास की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की धूप खिली है। चमोली जिले में आसमान में घने बादल छाए हैं। यहां बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। रुद्रपयाग से केदारनाथ और तुंगनाथ क्षेत्र में सुबह से बादल छाए हुए हैं। श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल लगे हैं। यहां बारिश होने की संभावना है।
ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में मौसम साफ रहा है। यहां सुबह से धूप निकली है। पर देर रात या सुबह बारिश और वर्फ गिरने की संभावना जताई गई है।
वहीं मौसम विभाग ने यहां बर्फबारी की भी संभावना जताई है, जबकि बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो ठंड में अभी और इजाफा होगा। वहीं, कोहरा भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
0 comments:
Post a Comment