Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 1 January 2020

प्रदेश के गरीब श्रमिकों को लूटने का काम कर रहा श्रम विभाग। आखिर कैसे ? जाने

श्रमिकों को सामान के बदले ऑनलाइन भुगतान करे श्रम विभाग- मोर्चा
◇घटिया साइकिले, औजार, सोलर लालटेन आदि बांटी जा रही घटिया किस्म की।
◇बाजारू कीमत आधी भी नहीं।           
◇श्रमिक बेच रहे उक्त घटिया सामान को औने पौने दामों में।             
◇मोर्चा शीघ्र शासन में देगा दस्तक।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
      
विकास नगर। मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि श्रम विभाग के भवन निर्माण एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदेश के गरीब मजदूरों को लूटने  का काम किया जा रहा है। उक्त विभाग द्वारा गरीबों को घटिया किस्म की साइकिले,  सोलर लालटेन,  छाते, औजार  इत्यादि  बांटे जा रहे हैं तथा विक्रेता कंपनियों से मोटी  कमीशन बटोर कर  इन गरीबों से मजाक किया जा रहा है। सामान की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रमिक उक्त सामान को कौड़ियों के भाव नीलाम कर रहे हैं।
विभाग द्वारा  प्रत्येक वर्ष कई करोड रुपए का  सामान  खरीदा जाता है,  जिसमें लगभग  20 से 40 फ़ीसदी कमीशन लेकर विभाग मौज कर रहा है। नेगी ने कहा कि अगर सरकार/ श्रम विभाग गरीबों को कुछ देना ही चाहता है तो सामान के बदले सीधा इनके खाते में ऑनलाइन पेमेंट करे, जिससे दलाली का खेल खत्म हो सके। मोर्चा शीघ्र ही उक्त दलाली की समाप्ति एवं श्रमिकों के खाते में ऑनलाइन पेमेंट को लेकर शासन में दस्तक देगा। पत्रकार वार्ता में -मोहम्मद असद, के.सी. चंदेल, प्रवीण शर्मा पिन्नी आदि थे। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News