Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 12 January 2020

पहाड़ो पर बर्फवारी ,कई जिलों में येलो एयर ऑरेंज अलर्ट। आखिर कैसे ? जाने

रिहायशी इलाकों में एक से ढाई फीट तक बर्फ गिर चुकी है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में रात से झमाझम बारिश हो रही है। 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून / शिमला। हिमालई क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फवारी से वह रहने वालो का तो बुरा हाल हो ही रहा है ,साथ ही भरी हिमपात से हिमखंड गिरने का खतरा भी मडराने लगा है। 
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के आउटर सिराज में फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। रिहायशी इलाकों में एक से ढाई फीट तक बर्फ गिर चुकी है। 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे पर 90 सेंटीमीटर, कोकसर में 60 और केलांग 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है।
भारी हिमपात से हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। चंबा के सलूणी-लंगेरा, खज्जियार, लक्कड़ मंडी सहित जनजातीय क्षेत्र पांगी के आधा दर्जन मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हैं। भरमौर की 29 पंचायतों में बिजली गुल है। प्रदेश भर में अब भी दो एनएच शिमला-रामपुर और कुल्लू-आनी समेत 454 सड़कें बंद हैं। 

राजधानी शिमला में दिन भर आसमान पर बादल छाये रहे और बाजारों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 13 से 18 तक मौसम फिर सताएगा। 13 को मैदानी इलाकों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मध्यम और ऊंचाई वाले जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में आरेंज अलर्ट जारी किया है।
केलांग का न्यूनतम तापमान - 11.3 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया है। 16 जनवरी को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।
कुल्लू जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में रात से झमाझम बारिश हो रही है। प्रशासन ने 19 जनवरी तक अलर्ट जारी कर लोगों और सैलानियों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। जिले में 200 गांव अंधेरे में, 60 से अधिक सड़कें और 50 से ज्यादा पेयजल योजनाएं ठप हैं।
किन्नौर, रामपुर और आउटर सिराज क्षेत्र में एक बार फिर से बर्फबारी के कारण दिक्कतें थमने का नाम नहीं ले रही। नेशनल हाईवे नारकंडा सहित ऊपरी हिमाचल के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर वाहनों की पहिए थमे हुए हैं। रामपुर से शिमला की ओर बसों को वाया बसंतपुर से भेज रहे हैं। वहीं किन्नौर में सुबह से मौसम खराब होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। जिला चंबा में रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। 

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News