Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Friday, 31 January 2020

इंद्रेश कुमार ने आखिर क्यों कहा कि कुछ पढ़े-लिखे अनपढ़ देश का माहौल खराब कर रहे हैं ? जाने

* देश में भय फैलाकर मुस्लिमों को भड़काया जा रहाः इंद्रेश कुमार 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
देहरादून। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उत्तराखंड के मार्गदर्शक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश में भय फैलाकर मुस्लिमों को भड़काया जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। इस कानून का विरोध देश के साथ गद्दारी है। यह कानून नागरिकता देने के लिए है ना कि किसी से नागरिकता छीनने के लिए। वर्तमान सरकार अल्पसंख्यकों को सम्मान और सुरक्षा देने की दिशा में कार्य कर रही है, जबकि कुछ पढ़े-लिखे अनपढ़ देश का माहौल खराब कर रहे हैं।
शुक्रवार को नगर निगम स्थित टाउन हॉल में सीएए को लेकर जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय समेत अन्य वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने लोगों को सीएए की बारीकियों और फायदों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश का महौल बिगाडने के लिए मुस्लिमों को गुमराह किया जा रहा है। कुछ पढ़े-लिखे लोग भी मूर्खतापूर्ण बातें कर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। जबकि, सरकार ने किसी के साथ अन्याय नहीं किया है। अन्य देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को सुरक्षा और सम्मान देने के उद्देश्य से यह कानून लगाया गया है। 
विरोध करने वालों को ठंडे दिमाग से सोचना चाहिए कि वे किसके साथ हैं। पाकिस्तान जैसे देश में अल्पसंख्यकों के साथ जो व्यवहार हो रहा है, वह जगजाहिर है। विडंबना है कि मुस्लिम राष्ट्र होने के बावजूद पाकिस्तान में मुस्लिमों को भी प्रताडिघ्त किया जा रहा है। जबकि हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश है जहां सभी 72 फिरकों के मुस्लिमों को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त है। इस दौरान मंच के प्रांत सह संयोजक इंतजार हुसैन, शाहीन परवेज और रूबी बेगम ने भी लोगों को सीएए की जानकारी दी। इस दौरान असरार कुरैशी, नदीम जैदी, अमीर कुरैशी, मासूम अली, अनीस गौड, डॉ. इकबाल अहमद, गुलिस्ता, नसरीन आदि उपस्थित थे। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News