Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 4 January 2020

मसूरी में हुआ साल का पहला हिमपात,तापमान में आई भारी गिरावट के चलते ठंड बढ़ी। आखिर क्या है मौसम विभाग का अनुमान ? जाने

* मौसम का मिजाज फिर बदला, मसूरी में हुआ साल का पहला हिमपात। 
* सैलानी बर्फ को लेकर इतने उत्साहित हैं कि उन्हें ठंड का भी एहसास नहीं हो रहा है।  
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
देहरादून । उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकांश जिलों में बादल छाए हैं। मसूरी में साल का पहला हिमपात हुआ है। बर्फ दो से तीन इंच तक जम चुकी है। वीकेंड के चलते मसूरी में काफी पर्यटक पहुंचे। काफी संख्घ्या में पर्यटक पहले से ही मसूरी में रुके हुए हैं।
मसूरी में सुबह 10.30 बजे से बर्फ की फाहे गिरनी शुरू हुई। तापमान में आई भारी गिरावट के चलते ठंड बढ़ गई है। मुख्य बाजार की छतों पर बर्फ जमने शुरू हो गई, वहीं मसूरी में बर्फ गिरने से पर्यटक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पर्यटकों ने बर्फ में काफी एंजॉय किया। हरियाणा से आई पर्यटक रंजना का कहना था कि उन्होंने बर्फ को कभी भी गिरते हुए नहीं देखा और मसूरी आकर उनका यह सपना पूरा हो गया, जिससे वह और उनका परिवार काफी उत्साहित हैं।
 उन्होंने बताया कि यहां पर कंप कपाती ठंड पड़ गई है लेकिन बर्फ को लेकर इतने उत्साहित हैं कि उन्हें ठंड का भी एहसास नहीं हो रहा है। उन्होंने आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे यहां आकर बर्फ का इंजॉय करें। उत्तराखंड में मौसम इन दिनों अठखेलियां कर रहा है। नया साल लगने के साथ ही जहां मौसम ने करवट बदली और दो जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ तो मैदानों में भी झमाझम बारिश हुई। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो गई। धनोल्टी और सुरकंडा की पहाडियों पर हुए हिमपात के बाद यहां पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार छह और सात जनवरी को प्रदेश में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News