BREAKING NEWS :
* निर्भया की माँ आशा देवी दिल्ली के सीएम केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्भया की माँ आशा देवी सीएम अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, निर्भया की मां कांग्रेस के टिकट पर केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि इसकी घोषणा जल्द हो सकती है। बता दें कि निर्भया मामले में फांसी में देरी होने के सवाल पर निर्भया की मां ने कई बार दिल्ली सरकार को निशाने पर भी लिया था। इस दौरान आशा देवी ने यहां तक कहा था कि सरकार दोषियों को बचाना चाहती है।
दिल्ली गैंगरेप मामले पर दिल्ली के सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार के अधीन सभी काम हमारे द्वारा घंटों के भीतर पूरे किए गए। हमने इस मामले से संबंधित किसी भी कार्य में देरी नहीं की। केजरीवाल का कहना है कि हम चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। इस सवाल का आशा देवी ने भी जवाब दिया है।
आशा देवी ने कहा कि ये बिल्कुल गलत है कि उन्होंने समय पर काम किया। निर्भया की मां का आरोप है कि 7 साल हो गए घटना हुए, 2.5 साल हो गए सुप्रीम कोर्ट से फैसला आए। 18 महीने हो गए रिव्यू पेटिशन खारिज हुए। आशा देवी ने कहा कि जो काम सरकार को करना चाहिए था वो हमने किया।

0 comments:
Post a Comment