Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 11 February 2020

दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020 :भाजपा द्वारा दी गई कांटे की टक्कर के बीच आखिरकार जीते सिसोदिया। आखिर कितने वोटो से ? जाने

बच्चो की शिक्षा,चिकित्सा और रोजगार पर कार्य करना देश भक्ति कहा जाता है और आज उसी देश भक्ति जीत है-मनीष सिसोदिया 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020  केजरीवाल सरकार  उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीत तो हासिल कर ली पर उन्हें भाजपा प्रत्यासी ने कड़ी टक्कर दी। शुरुआती रुझानों से ऐसा लग रहा था कि शायद मनीष की हार संभव है और केजरीवाल का हम सफर उनकी सरकार से अलग हो जायेगा। 
दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर के बाद मनीष सिसोदिया ने जीत हासिल की है। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होते ही तेजी से आप के मनीष सिसोदिया ने बढ़त हासिल की और लगातार कई घंटों तक आगे रहे।
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने 59,589 वोटों के साथ पटपड़गंज विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। वहीं उनके खिलाफ भाजपा की ओर से खड़े रविंद्र सिंह नेगी को 57516 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 2332 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 
कुछ देर पहले तक सिसोदिया करीब 1400 वोटों से पीछे चल रहे थे। इस दौरान यहां भाजपा और आप के बीच बिल्कुल कांटे की टक्कर चल रही थी। 11वें राउंड की गिनती के बाद सिसोदिया 556 वोटों से आगे निकले और अंतत: जीत हासिल की।
हालांकि इससे पहले गिनती शुरू होते ही एक बार सिसोदिया 78 वोटों से पिछड़ गए थे, लेकिन तुरंत ही दोबारा बढ़त बन गई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज विधानसभा से मनीष सिसोदिया ने करीब 28000 वोटों के अंतर से मानक जीत दर्ज की थी।मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह देश भक्ति की जीत है। उन्होंने कहा कि बच्चो की शिक्षा,चिकित्सा और रोजगार पर कार्य करना देश भक्ति कहा जाता है और आज उसी देश भक्ति जीत है। 



Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News