Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday 16 February 2020

व्यापर में मेहनत करने के बावजूद नहीं हो रही तरक्की तो करे वास्तुशास्त्र के कुछ उपाय ,मिलेगी सफलता। आखिर क्या ? जाने पण्डित मनोज त्रिपाठी से

 व्यापार में तरक्की के साथ-साथ घर-परिवार में भी सुख-शांति से रह सकते हैं।
सफ़ेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के वाहक माने जाते हैं।
(पंडित मनोज त्रिपाठी) 
                                   
हरिद्वार। व्यापार में लाभ के लिए आप मेहनत तो खूब करते हैं,लेकिन कभी- कभी सफलता हाथ नहीं लगती। वास्तुशास्त्र में कुछ उपाय ऐसे होते है जिन्हें अपनाकर आप व्यापार में तरक्की के साथ-साथ घर-परिवार में भी सुख-शांति से रह सकते हैं। वास्तु में कहा गया है कि दौड़ते हुए घोड़े ऊर्जा, शक्ति और तरक्की के प्रतीक हैं। यह जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने और करियर में सफलता के सूचक होते हैं और खासतौर पर सफ़ेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के वाहक माने जाते हैं। घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए एक साथ दौड़ते हुए सात सफ़ेद घोड़ों की तस्वीर लगाना लाभकारी होता हैं।
बिजनेस में लाभ हेतु 
तरक्की और हमेशा ऊर्जावान बने रहने के लिए ऑफिस की दक्षिण दिशा में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाएं।ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी या मालिक, जब उनकी नजर बार-बार इन पर पड़ती है तो इसका सकारात्मक असर उनकी कार्यप्रणली पर पड़ता है। यह आपके कार्यों में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में भी सहायक होते हैं ।याद रहे कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर होना चाहिए। जहाँ भी आप दौड़ते हुए घोड़ों की प्रतिमा या तस्वीर लगा रहे हो तो इस बात का ध्यान अवश्य रहें कि घोड़े लगाम में  बंधे हुए न हौं । व्यापार में लाभ के लिए दुकान में तस्वीर के अलावा तांबा,पीतल या चांदी से बनी दौड़ते हुए घोड़े की प्रतिमा रख सकते हैं।
धन आगमन के लिए 
घर में धन की आवक बनी रहे,इसके लिए घर की लॉबी की दक्षिणी दीवार पर,घर के अंदर आते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं । घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती है,घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है।इसके साथ ही जीवन प्रसिद्धि और यश मिलता है। तस्वीर खरीदते समय ध्यान रहे कि घोड़ों का मुख प्रसन्न मुद्रा में हो ,वे आक्रोश वाले न हों।
बना रहेगा प्रेमभाव 
घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्यार बना रहे,इसके लिए घर के ड्राइंग रूम में साथ दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ होगा । पति-पत्नी के रिश्तों में यदि कड़वाहट रहती हो,या दोनों में प्यार कम है,तो शयनकक्ष में धातु के बने घोड़े का जोड़ा रखना लाभकारी होगा । इससे प्यार,सहयोग और मेलजोल की भावना बढ़ती है।
नहीं रहेगा क़र्ज़ 
 यदि आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं तो घर के उत्तर -पश्चिम में घोड़ों के जोड़े की प्रतिमा भी रख सकते हैं,इससे आपको फायदा हो सकता है।इस  बात का ध्यान रखें कि कभी भी टूटी -फूटी एवं धुंधली  तस्वीर घर में न रखें।इस प्रकार भी नहीं रखें जिसमें घोड़े अलग -अलग दिशा में जा रहे। 
(सम्पर्क सूत्र : पंडित मनोज त्रिपाठी ,नारायणी शिला मंदिर ,हरिद्वार -9837436389 )
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News