Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 18 February 2020

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व प्रदेश सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी।आखिर क्यों कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ? जाने

* प्रदेश में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं, अफवाहें विरोधियों का षड़यंत्रः भगत
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने उत्तराखंड में सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों को सिरे से नकारते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा और इस प्रकार की अफवाहें गहरे षड़îन्त्र का परिणाम हैं। 
   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने प्रदेश में सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को पूर्ण विराम देते हुए स्पष्ट कहा कि प्रदेश में किसी प्रकार का नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा है और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व प्रदेश सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की जो अफवाहें चल रही हैं वे पूरी तरह आधार हीन है और उनमें जरा भी सत्यता नहीं है। भगत ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की जो अफवाहें चलाई गई वे एक गहरे षड्यंत्र का परिणाम है। षड्यन्त्रकारी नहीं चाहते कि प्रदेश में विकास हो और जीरो टालरेन्स की इस सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्यवाही जारी रहे। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो खुद गहरे संकट का शिकार है और अंदरूनी रूप से बिखरी हुई है उसके नेता भाजपा में राजनीतिक संकट की बातें कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस उत्तराखंड में अपनी जमीन पूरी तरह से खो चुकी है। ऐसे में कांग्रेसी नेता जनता में अपनी जमीन ढूँढ रहे हैं पर अपनी नकारात्मक सोच व कार्यों से कांग्रेस उत्तराखंड में भी जीरो होने जा रही है। जबकि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इतिहास बनाएगी और पिछले चुनाव से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार व संगठन मिलकर प्रदेश को विकास के मार्ग पर और तेजी से आगे के जाने के लिए कृतसंकल्प हैं और हमने जनता से जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News