Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 8 February 2020

स्वर्ण प्राशन संस्कार का उद्देश्य बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है।आखिर स्वर्ण प्राशन संस्कार है क्या ? जाने

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने एन.आई.वी.एच के प्रांगण में छोटे बच्चों को स्वर्ण प्राशन औषधि की बूंदे पिलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को आयुर्वेद विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग सशक्तीकरण संस्थान द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने राजपुर रोड स्थित एन.आई.वी.एच के प्रांगण में छोटे बच्चों को स्वर्ण प्राशन औषधि की बूंदे पिलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
        राज्यपाल ने इस अवसर पर हेलन केलर पार्क और अष्टावक्र सभागार सहित संस्थान के कैलेण्डर, पुस्तकों, ब्रेललिपि में बनाये गये नक्शों आदि का विमोचन भी किया।
       इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। स्वर्ण प्राशन संस्कार का उद्देश्य बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एक प्राचीन शास्त्र है और स्वर्ण प्राशन एक आयुर्वेद पद्वति है। उन्होंने कहा कि हेलन केलर और अष्टावक्र के जीवन संघर्षों से सीख लेनी चाहिये और प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करनी चाहिये। उन्होंने संस्थान को 51000 रू0 की सहायता की घोषणा करते हुए कहा कि संस्थान को उत्तराखण्ड सरकार से जो भी सहायता चाहिये वो प्रदान की जायेगी। राज्यपाल ने एक दृष्टि दिव्यांग बच्चे द्वारा ऊन से बनाये गये फूलों के गुलदस्ते की भूरि-भूरि प्रशंसा की और संस्थान के निदेशक को इसका अधिक निर्माण करने का सुझाव दिया।
      इस अवसर पर राज्यपाल ने आयुर्वेद चिकित्सा शिविर तथा गौशाला एवं दिव्यांग हाट का उद्घाटन भी किया। राज्यपाल ने स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम में योगदान देने वाले आयुर्वेद चिकित्सकों को भी सम्मानित किया।
     विद्यायक गणेश जोशी ने कहा कि संस्थान के लिए शीघ्र ही एक एंबुलेंस का प्रबंध, हंस फाउण्डेशन के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम हेतु आयुर्वेद विश्वविद्यालय को बधाई दी।
      आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सुनील कुमार जोशी ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा शास्त्र के अन्तर्गत स्वर्ण प्राशन की दवा पुष्य नक्षत्र में अति लाभकारी सिद्ध होती है। आयुर्वेद की इस विधा से 16 वर्ष तक आयु के बच्चों में इस दवा से मानसिक विकास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती है। पुष्य नक्षत्र में इस दवा से बच्चों को विभिन्न बिमारियों से बचाया जा सकता है।
उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का प्रयास होगा कि स्वर्ण प्राशन के कार्यक्रम को पूरे उत्तराखण्ड प्रदेश में लागू किया जाय जिससे हमारे प्रदेश के नौनिहाल स्वस्थ और निरोगी बन सकें।
       कार्यक्रम का संचालन योगेश अग्रवाल एवं श्रीमती चेतना गोला द्वारा किया गया। 
      इस अवसर पर एन.आई.वी.एच. के निदेशक प्रो0 नचिकेता राऊत, संयुक्त सचिव डा0 प्रबोध सेठ, आयुर्वेद चिकित्सक, एन.आई.वी.एच के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News