Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Friday 21 February 2020

जलाभिषेक कर भगवान शिव से महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने की आखिर किसने की प्रार्थना ? जाने

व्यापारियों ने किया शिवमूर्ति पर जलाभिषेक।
(ब्यूरो,न्यूज 1 हिन्दुस्तान)
हरिद्वार। शिवमूर्ति व्यापार मण्डल व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयुक्त तत्वाधान में शिवमूर्ति चौक पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया। जलाभिषेक कर भगवान शिव से महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने की प्रार्थना की गयी। इस अवसर पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि पिछले 25 वर्षो से लगातार शिवमूर्ति व्यापार मण्डल के व्यापारी भगवान भोलेनाथ का पूर्ण विधि विधान से जलाभिषेक करते चले आ रहे हैं। धर्मनगरी व राज्य की सुख समृद्धि की कामना के साथ महाकुंभ मेले को सकुशल संपन्न होने की प्रार्थनाएं भी मिलजुल कर की गयी। 
उन्होंने कहा कि भगवान शिव को जलाभिषेक अत्यन्त प्रिय है। भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही भगवान शिव प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। भोलेनाथ का गुणगान करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। राज्य प्रगति की और अग्रसर होता है। पंडित अधीर कौशिक ने कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत के आदेशों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरकी पैड़ी सहित पौराणिक मंदिरों में आदि अनादि काल से घंटे घड़ियाल बजाकर पूजा अर्चना किए जाने का आदेश सनातन धर्म की महत्ता को दर्शाने वाला है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर धर्मनगरी में शिव भक्त कांवड़िएं अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पहुंचते हैं।
व्यापारी मुकेश शर्मा व पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सच्चे मन से की गयी भोलेनाथ की पूजा अवश्य ही फलदायी सिद्ध होती है। पिछले 25 वर्षो से व्यापारी महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर राज्य की उन्नति व प्रगति की कामना करते चले आ रहे हैं। व्यापारी समय समय पर धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। पंडित हरीशचंद्र शास्त्री ने पूर्ण विधि विधान से जलाभिषेक संपन्न कराया। इस अवसर पर सोम हलवाई, संजय कुमार, पारस कुमार, सतीश बिश्नोई, आशीष बिश्नोई, राहुल, वीरेंद्र कुमार, चंद्रकांत अग्रवाल, रवि, अशोक गोयल, सुशील विश्नोई, अमित गर्ग आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News