Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 20 February 2020

EXCLUSIVE : ट्रम्प की ताज यात्रा : अब गंगा तथा यमुना का संगम प्रयागराज में न होकर मथुरा में होगा। आखिर कैसे ? जाने

डोनाल्ड ट्रम्प की आगरा की यात्रा के आगे यमुना में पानी की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए उत्तराखंड में        ऊपरी गंगा नहर से अतिरिक्त पानी भेजा जा रहा है।
* वर्तमान में यमुना में पानी की भारी कमी है और शीघ्र ही अमेरिकी राष्ट्रपति के ताजमहल आने के साथ, नदी -       जो प्रेम के स्मारक के साथ बहती है - को गंगा के पानी से फिर से भरा जा रहा है।
(ज्ञान प्रकाश पाण्डेय)
हरिद्वार / आगरा । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प  हप्ते होने जा रही यात्रा पर भारत उलटी गंगा बहाकर आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ाया जा रहा  है।  जिससे कि ताजमहल का दीदार करने आ रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यमुना किनारे की ओर पहुंचे तो यमुना सूखी नजर न आए। इसलिए सिंचाई विभाग ने यमुना नदी में 950 क्यूसेक पानी छोड़ा है। हिंडन बैराज, हरनाल एस्केप और कोटा एस्केप से अलग अलग पानी छोड़ा जा रहा है। जो 23 - 24 तक आगरा पहुंच जाएगा। इस पानी के साथ 450 क्यूसेक पानी और छोड़ने का भी प्रस्ताव भेजा गया है। अमेरिकी राष्टरपति 24 फरवरी को ताजमहल देखने का कार्यक्रम है। मंगलवार को आगरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेयर नवीन जैन ने यमुना नदी में अतरिक्त पानी छोड़ने की मांग की थी। जिस पर सिंचाई विभाग ने तीन अलग अलग जगहों से यमुना नदी में 950 क्यूसेक पानी छोड़ दिया। बुधवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने मेयर नवीन जैन को बताया कि गंगा कैनाल और यमुना पर बने बैराजों से पानी छोड़ दिया गया है।
वही डोनाल्ड ट्रम्प की आगरा की यात्रा के आगे यमुना में पानी की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए उत्तराखंड में ऊपरी गंगा नहर से अतिरिक्त पानी भेजा जा रहा है। हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के एसडीओ विक्रांत सैनी के अनुसार, मेरठ मंडल की मांग के अनुसार ऊपरी गंगा नहर में 13  फरवरी से 500 क्यूसेक और 14 फरवरी के बाद से लगातार  1000 क्यूसेकअतिरिक्त पानी छोड़ा  जा रहा  है। सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में यमुना में पानी की भारी कमी है और शीघ्र ही अमेरिकी राष्ट्रपति के ताजमहल आने के साथ, नदी - जो प्रेम के स्मारक के साथ बहती है - को गंगा के पानी से फिर से भरा जा रहा है।
आपको बता दे कि ताज यमुना के लिए जो पानी हिंडन बैराज ,कोटा एस्केप और हरनोल एस्केप से छोड़ा जा रहा है उनमे भी गंगा का जल ऊपरी गंग नहर के माध्यम से ही पहुँचता है। यहाँ यह बताना और भी आवश्यक है कि हिंडन बैराज ,कोटा एस्केप और हरनोल एस्केप को कहा से गंगा जल पहुँचता है!
सबसे पहले बात करते है हिण्डन बैराज की ,जी हाँ , हिण्डन बैराज में गंगा जल मुरादनगर के पास स्थित जैनी एस्केप के माध्यम से हिण्डन  पहुँचता है। वही कोटा एस्केप के माध्यम से हरनोल एस्केप को गंगा जल भेजा जाता है।
कुल मिला कर देखा जाय तो अब गंगा तथा यमुना का संगम प्रयागराज में न होकर मथुरा में होगा। यानी से हरिद्वार से छोड़ा गया 1000  क्यूसेक गंगा जल बुलंदशहर से होकर मथुरा में यमुना नदी में मिलेगा जो चार दिन बाद आगरा पहुंचेगा।जिसका सारा श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को जाता है। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News