Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 30 March 2019

स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भेंटवार्ता

हरिद्वारए 30 मार्च। श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर मण्मण्स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज व तुलसी मानस मंदिर आश्रम के परमाध्यक्ष मण्मण्स्वामी अर्जुनपुरी महाराज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर आशीर्वाद दिया और उन्हें माता की चुनरी व नारियल भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की मां भगवती से कामना की। मुलाकात के दौरान भूपेश बघेल को आशीर्वाद देते हुए स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समाज हित में अपना योगदान देना चाहिए। जन समस्याओं के निराकरण में जो भी जनप्रतिनिधि सहयोग करता है। जनता उसी को अपना हितैषी मानती है। राजनीति से ऊपर उठकर समाजसेवा में योगदान देने की कला ही जनप्रतिनिधि को प्रसिद्धि दिलाती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आम जनमानस की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से हल करने में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। ऐसे व्यक्तियों पर मां काली की हमेशा ही कृपा दृष्टि बनी रहती है। धर्मसत्ता के बिना राजसत्ता अधूरी है। संतों के सानिध्य में ही सरकारें जनकल्याण करती हैं। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गयी सेवाओं से ही जनता प्रसन्न होकर उनको फल देती है। दक्षिण काली मंदिर में जो भी सच्चे मन से आराधना करता है। मां काली उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से ही सरकारें प्रगति के पथ पर अग्रसर होती है। सच्चे मन से समाजसेवा करते हुए जनकल्याण करना चाहिए। सरकारों को आश्रमोंए मठ मंदिरों व अखाड़ों की उचित व्यवस्थओं का निदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत समाज सनातन परंपराओं का निर्वहन देश भर में करा रहा है। धर्म के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करने के साथ.साथ गौसेवाए गंगा सेवा के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दक्षिण काली मंदिर आकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संतों का स्वागत करते हुए कहा कि संतों के सानिध्य में देश व समाज का कल्याण होता है। संतों की कल्याणकारी वाणी सभी का मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही हरिद्वार आकर गंगा स्नान कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News