Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 24 March 2019

कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरिद्वार, 24 मार्च। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार को हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूनियन भवन कार्यालय पर फूलमालाए पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अंबरीष कुमार ने कहा कि आलाकमान का प्रत्याशी बनाए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की बेरूखी के कारण चुनावी मैदान में जनता के स्नेह के लिए उतरा हूं। जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्याओं की बात नहीं की गयी है। मूलनिवास प्रमाण पत्र को लेकर प्रदेश की जनता को भ्रमित किया जा रहा था। पिछड़ों के लिए 14 प्रतिशत आरक्षण की को बढ़ाने की मांग को दरकिनार किया जा रहा था। बीते कुंभ के दौरान विकास कार्यो में भारी गोलमाल किया गया। सोलानी नदी की समस्या आज तक बनी हुई है। औद्योगिक क्षेत्रों में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने में सरकार कोई कारगर कदम नहीं उठा पायी। प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। गन्ना किसानों के मूल्य निर्धारित ना करना सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी, जीएसटी जैसे कर लगाकर व्यापारियों का खुले रूप से उत्पीड़न किया जाना ही राज्य सरकार व केंद्र सरकार की मंशा को दर्शा रहा है। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ग्रीन बोनस के मुद्दे पर कोई रूचि नहीं दिखा पाए। पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हरे पेड़ों का कटान किया जा रहा है। धर्मनगरी की जनता के लिए अस्पताल का निर्माण ना होना जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को दर्शाता है। चिकित्सा सुविधाएं प्रदेश भर की जनता को नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव तो जनता लड़ेगी। भाजपा को जनता ही करारा जवाब अवश्य देगी। अंबरीष कुमार ने कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि हाईकमान द्वारा टिकट बंटवारे में पूरी तरह संतुलन को बनाए रखा। जिससे किसी भी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं होने वाली है। कांग्रेस की झोली में पांचों सीटें अवश्य आएंगी। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, मुरली मनोहर ने हाईकमान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि धर्मनगरी से लोकसभा के प्रत्याशी अंबरीष कुमार जनता के हितों की आवाज अर्से उठाते चले आ रहे हैं। धर्मनगरी में मद्यनिषेध को लेकर कई बार आंदोलन भी चलाए गए हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि इस और कोई ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जनता का प्यार अंबरीष कुमार मिलेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता व व्यापारी नेता सुनील सेठी ने कहा कि सांसद रमेश पोखरियाल निशंक धर्मनगरी के विकास में किसी भी प्रकार का कोई योगदान नहीं दे पाए हैं। लोकसभा चुनाव में अवश्य ही सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। स्वागत करने वालों में राजन मेहता, अंकित चौहान, वरूण बालियान, पार्षद महावीर वशिष्ठ, मनोज महंत, थानेश्वर, सचिन अग्रवाल, अजय शर्मा, धर्मपाल ठेकेदार, पार्षद अनुज सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी, अमन गर्ग, विशाल खैरवाल, दिनेश पुण्डीर आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News