Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 23 May 2019

उत्तराखंड में कांग्रेस ने लगभग पांचो सीट पर पराजय स्वीकार की | अजय भट्ट ने तोड़ा भगत सिंह कोश्यारी का रिकॉर्ड।गिनती अभी भी बाकी

(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में जैसे-जैसे राउंडवार परिणाम आते रहे तो कांग्रेस मुख्यालय में बैठे कार्यकर्ताओं के चेहरों में भी मायूसी छाने लगी। मत अंतर बढ़ने के दौरान ही उत्तराखंड कांग्रेस ने अधिकारिक रूप से हार स्वीकार ली।
मतगणना के दौरान ही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस की उत्तराखंड में पांचो सीट पर पराजय हो चुकी है। मोदी लहर को गंभीरता से भांपने में कांग्रेस ने चूक की है।
वही कांग्रेस   ने  ईवीएम पर सवाल खड़े करने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि ईवीएम में हेराफेरी की गुंजाइश नहीं है। साथ ही इस बात पर संदेह जताया कि सड़क पर जनता का जिस प्रकार विरोध दिखाई दे रहा था, ठीक उसके उलट रिजल्ट सामने हैं।
उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता को नजरअंदाज करने से भी कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आलीशान कमरों में रणनीति अब काम आने वाली नही है। कहा कि कई सीटों में बड़ी पराजय इस बात को पुख्ता करती है कि उत्तराखंड में सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। ये सिर्फ मोदी लहर के बाद मोदी सुनामी का असर है।
कांग्रेस भवन में अपने कक्ष में उन्होंने कहा कि पार्टी को भविष्य में कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं को घर बैठकर आराम नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि इस हार के चिंतन के बाद हमें जून माह से ही 2022 की तैयारी में जुटना होगा। इसके लिए हमें जनता के बीच जाना होगा।


दोपहर  4 . 30   pm  तक के आये नतीजों के आधार पर उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019.....
भाजपा पांचो सीटों पर चल रही है आगे...

टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा  माला राज्य लक्ष्मी शाह 290047 वोटों से आगे चल रही है।

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा  से तीरथ सिंह रावत 278294 वोटों से आगे चल रहे है।

अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा  अजय टम्टा 218533 वोटों से आगे चल रहे है। 

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा  डॉ रमेश पोखरियाल निशंक 247064 वोटों से आगे चल रहे है।

नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा से अजय भट्ट   304653 वोटों से आगे चल रहे  है।

नैनीताल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने तोड़ा सांसद भगत सिंह कोश्यारी का रिकॉर्ड।
 2014 लोकसभा चुनाव में 284717 वोटों से जीतने का था रिकॉर्ड।
अजय भट्ट को अभी तक मिल चुके है  698670 मत।

288515 मतों की भट्ट ने बनाई बढ़त।


करीब एक लाख  मतो की गिनती  बाकी।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News