Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 8 May 2019

हिमालय के लिए रवाना हुए तृतीय केदार तुंगनाथ भगवान ,बद्रीधाम नाथ के साथ खुलेंगे कपाट

-सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की डोली की अगुवाई 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
रुद्रप्रयाग। पंच केदारो में तृतीय केदार के नाम से विख्यात भगवान तंुगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ से हिमालय के लिए रवाना हो गयी है। भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम रवाना होने पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डोली की अगुवाई की। दस मई को भगवान तंुगनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायंेगे।                                 
बुधवार को ब्रह्म बेला पर भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में विद्वान आचार्यांे द्वारा पंच पूजा के तहत भगवान तंुगनाथ की चल विग्रह उत्सव मूर्तियों की विशेष पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई तथा चल विग्रह उत्सव मूर्तियों को डोली में विराजमान कर भगवान तंुगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का विशेष श्रंृगार कर आरती उतारी। ठीक दस बजे भगवान तंुगनाथ की डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल की तीन परिक्रमा की और धाम के लिए रवाना हुई। भगवान तंुगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम रवाना होते समय धियाणियांे व श्रद्धालुओं ने डोली को लाल-पीले वस्त्र अर्पित किये। भगवान तंुगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने खेत-खलिहानों में नृत्य करते हुए गांव के निकट भूतनाथ मन्दिर पहुंची। जहां पर श्रद्धालुओं ने पुणखी मेले का आयोजन कर भगवान तुंगनाथ को नये अनाज का भोग लगाया। आज भगवान तंुगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मन्दिर से रवाना होकर विभिन्न यात्रा पडावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी। दस मई को भगवान तंुगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के तुंगनाथ धाम पहुंचने पर तंुगनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायंेगे। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल,  प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित,  मठापति राम प्रसाद मैठाणी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, पूर्व प्रधान जय सिंह चैहान, विजय पाल सिंह नेगी, मोहन प्रसाद मैठाणी, लम्बोदर प्रसाद मैठाणी, सरस्वती देवी,  रिवाधर मैठाणी, सुरेन्द्र प्रसाद मैठाणी, विजय भारत मैठाणी, चन्द्र वल्लभ मैठाणी, महेन्द्र रावत, आशीष राणा, आनन्द राणा, हरि बल्लभ मैठाणी, रमेश नौटियाल, महादेव प्रसाद मैठाणी, नागेन्द्र भट्ट, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मंमगाई सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं मौजूद थे। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News