Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Friday, 10 May 2019

कांग्रेस ने भले ही स्वीकार न किया हो , लेकिन नरेन्द्र मोदी ने तो दो चरणों के चुनाव को राजीव गांधी के मुद्दे पर कर ही दिया

 (एस.पी.मित्तल)
नई दिल्ली | देश में लोकसभा चुनाव के 7 में से 5 चरण पूरे हो चुके हैं। छठा और सातवां चरण क्रमश: 12 मई और 19 मई को होगा। 6 मई के पांचवें चरण के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी कहा तो कांग्रेस में उबाल आ गया। कांग्रेस के नेताओं की टिप्पणियों को देखते हुए मोदी ने कहा कि यदि राजीव गांधी की छवि इतनी ही अच्छी थी तो कांग्रेस राजीव गांधी के मुद्दे पर शेष दो चरणों के चुनाव लड़ ले। हालांकि कांग्रेस ने मोदी की इस चुनौती को स्वीकार नहीं किया, लेकिन मोदी ने राजीव गांधी पर लगातार राजनीतिक हमले जारी रखे। 8 मई को दिल्ली की चुनावी सभा में मोदी ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए सेना की युद्ध पोत आईएनएस विराट का इस्तेमाल टैक्सी की तरह किया। जो युद्ध पोत समुन्द्र में देश की सुरक्षा के काम आनी चाहिए, उसे दस दिनों तक एक द्वीप पर खड़े रखा, ताकि प्रधानमंत्री के ससुराल और परिवार वाले पिकनिक मना सके। मोदी ने कहा कि नामदार (राहुल गांधी) कहते हैं कि सेना किसी की जागीर नहीं है, लेकिन यह भूल जाते हैं कि उनके पिता ने सेना को जागीर की तरह ही इस्तेमाल किया। असल में कांग्रेस जिस चुनौती से बचना चाहती है उसी चुनौती को मोदी बार बार कांग्रेस के सामने खड़ा कर रहे हैं। 8 मई के दिल्ली वाले बयान पर कांग्रेस में फिर से उथल पुथल हो रही है। एक के बाद एक नेता मोदी के खिलाफ बोल रहे हैं। यानि दो चरणों के चुनाव को मोदी जिस मोड़ पर ले जाना चाहते थे, उसी मोड़ पर चुनाव प्रचार पहुंच रहा है। 12 और 19 मई के चुनावों का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हैं। सब जानते हैं कि श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में क्या हुआ था। श्रीमती गांधी के बाद राजीव गांधी ही प्रधानमंत्री बने थे। इसे मोदी की रणनीति ही कहा जाएगा कि उन्होंने चुनाव के हर चरण में नीति को बदला है। सवाल यह भी है कि कांग्रेस दो चरणों के चुनाव राजीव गांधी के मुद्दे पर क्यों नहीं लडऩा चाहती? आखिर राजीव गांधी भी तो कांग्रेस के नेता रहे। कांग्रेस को राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल के कार्यों को देश के सामने रखने चाहिए, ताकि मोदी को जवाब दिया जा सके।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News