Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 14 May 2019

आखिर ऐसा क्यों कहा अशोक गहलोत ने कि भाजपा का संघ में विलय हो जाना चाहिए।

मैं 23 मई के बाद भी राजस्थान का मुख्यमंत्री बना रहूंगा-अशोक गहलोत।
मीडिया की वजह से सीएम बना।
(एस.पी.मित्तल)
जयपुर | आए दिन मीडिया को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह का समर्थक बताने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब कहा है कि वे मीडिया की वजह से ही तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं।  गहलोत ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव से पहले और फिर परिणाम के बाद मीडिया ने जो माहौल बनाया, उसका परिणाम रहा कि मैं तीसरी बार मुख्यमंत्री बना। गहलोत ने कहा कि वर्ष 2013 के परिणाम के बाद वे तो राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हो गए थे। लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव के मौके पर अखबार मालिकों और मेरे पत्रकार दोस्तों ने जो सकारात्मक भूमिका निभाई उसी की वजह से मैं सीएम बन सका। जब एक पत्रकार ने 23 मई के बाद लोकसभा चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया जानना चाहता तो गहलोत ने कहा कि वे 23 मई के बाद भी राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि आप लोग मुझे फिर से दिल्ली क्यों भेजना चाहते हैं। गहलोत ने कहा कि दिल्ली में वे अपने भूमिका वेणुगोपाल को सौंप कर आए हैं और वेणुगोपाल हाईकमान के भरोसे पर खरे उतरे हैं। मेरा दोबारा से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने का कोई  इरादा नहीं है। लोकसभा चुनाव के परिणाम पर हारजीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा के सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह सेहरा प्रदेश की जनता के सिर पर ही बंधेगा क्योंकि जनता की जीताती है और जनता ही हराती है।

संघ में भाजपा का विलय:
गहलोत ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में प्रदेश में भाजपा की कमान पूरी तरह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हाथ में थी। संघ के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संघ की सक्रियता पर मुझे कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन मैं संघ के प्रमुख मोहन भागवत को सलाह देना चाहता हंू कि भाजपा का विलय संघ में कर लिया जाए। आज भाजपा की सभी राजनीतिक गतिविधियां संघ के इशारे पर ही होती है। सरकार के निर्णय भी संघ करता है। सरकार के महत्वपूर्ण पदोंं पर संघ के स्वयं सेवक बैठे हुए हैं। संघ की भाजपा राजनीति में इतनी सक्रियता है, लेकिन पूरा देश जनता है कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ के पदाधिकारियों ने तत्कालीन केन्द्रीय गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को लिखकर दिया था कि संघ सिर्फ सांस्कृतिक गतिविधियों तक ही सीमित रहेगा। तभी संघ पर से प्रतिबंध हटा था, लेकिन आज पूरा देश देख रहा है कि संघ किस प्रकार राजनीति में सक्रिय हैं।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News