Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 9 June 2019

मौसम एकबार फिर करवट ले सकता है।11 और 12 जून को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में हो सकती है ओलावृष्टि ।

 प्रदेश में प्री मानसून बारिश 20 जून के बाद से शुरू हो जाएगी

(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एकबार फिर करवट ले सकता है। यदि मौसम विभाग की मानें तो राज्य वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। विभाग ने राज्य में बारिश और ओलावृष्टि होने की सम्भावना जताई है। उत्तराखंड में दक्षिण पूर्व दिशा से चली हवा ने उमस और तपिश से राहत दी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 और 12 जून को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है।
 प्रदेश में प्री मानसून बारिश 20 जून के बाद से शुरू हो जाएगी। हालांकि प्रदेश में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में 20 जून से प्री मानसून शावर शुरू हो जाएंगे। नैनीताल का अधिकतम पारा 28 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को सुबह से ही धूप खिली हुई थी मगर हवा चलने के कारण काफी राहत थी। दक्षिण पूर्व दिशा से चली हवा के कारण तपिश और उमस का एहसास भी कम हुआ। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39.9 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पहाड़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते तक पहुंचने संभावना है। मार्च से मई तक प्रदेश में प्री मानसून सीजन माना जाता है। एक जून से मानसून सीजन की शुरुआत होती है। एक जून से मानसून पहुंचने तक होने वाली बारिश को प्री मानसून शावर कहा जाता है। इस दौरान होने वाली बारिश की गणना भी मानसून सीजन में की जाती है।
राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में रविवार को गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने का अनुमान है। हालांकि गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है।
जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। रविवार को सुबह से दून में तेज धूप खिली रही। जिसकी वजह से दोपहर तक गर्मी और उमस का स्तर काफी बढ़ गया। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री तक अधिक चल रहा है। सोमवार को पांच डिग्री तक बढ़ सकता है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News