जल संस्थान के गैर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से हरिद्वार की जनता परेशान - सुनील सेठी।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार | समाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में शिवमूर्ति चौक पर समाजिक कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान के गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया |
समाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने जल संस्थान के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए पूरे हरिद्वार शहर से लेकर ज्वालापुर तक पानी की समस्या से जनता ,व्यापारी आने वाले यात्री परेशान है | लेकिन जल संस्थान के अधिकारी कुम्भकर्णी नींद में सोए हुए है कई जगह पूरा पूरा दिन पानी नही आ रहा | भीषण गर्मी में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मची हुई है और अधिकारी कमरों से बहार निकलकर भी नही झांक रहे | जो कि हरिद्वार की जनता के साथ खिलवाड़ है जल संस्थान के गैर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से आखिर क्यों हरिद्वार की जनता है परेशान ,जिसे हम बर्दाश्त नही करेंगे | अगर जल्द व्यवस्था नही सुधारी गई ,तो जल संस्थान के दफ्तरों के बाहर धरना लगाया जाएगा | अधिकारियों का घिराव किया जाएगा लेकिन हरिद्वार की जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा| समाजिक कार्यकर्ता मायापुर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं ज्वालापुर अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय ने संयुक्त रूप से कहा कि आज तक हरिद्वार में पानी की इतनी समस्या नही हुई जितनी इस बार हो रही है जगह जगह पानी की लीकेज है | उसे जल संस्थान कब कर्मचारी ठीक नही करते पिछले 2 महीने से हरकी पोड़ी के रास्ते पर एक लीकेज इनकी पोल खोल रही है | ऐसी तमाम लीकेज शहर में है उस पर कोई कार्यवाही नही हो रही उल्टा भीषण गर्मी में जनता और यात्रियों को हरिद्वार धर्मनगरी जहाँ पानी की समस्या नही होनी चाहिए| लापरवाह जल संस्थान की वजह से यहाँ पानी की किल्लत रोजाना बढ़ती जा रही है| जिसके लिए जल संस्थान जिम्मेदार है, अगर यही हाल रहा तो पानी के बिल भी हरिद्वार वासियो से न लिए जाए अगर जल्दी व्यवस्था नही सुधारी गई तो हरिद्वार वासी पानी के बिल भी जमा नही करवाएंगे ओर इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री को भी अवगत करवाया जाएगा | विरोध में मुख्य रूप से पंकज ममगाई, तरुण व्यास, दीपक पांडेय,अरुण प्रकाश राघव, प्रीत कमल, गोपाल प्रधान,तेज प्रकाश साहू, आकाश भाटी, नवीन सेंस,ऋषभ वशिष्ट, राहुल चौहान, मयंक शर्मा,, संजय मेहता, लालू भटिया,सोनू शर्मा, सन्नी आहूजा,अश्वनी भरद्वाज,अमन आहूजा,राम शर्मा,शौरभ शौरभ सबरवाल, मुकेश अग्रवाल,पंकज माटा आदि मौजूद रहे |

0 comments:
Post a Comment