Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Friday, 7 June 2019

धोनी के ग्लब्स पर लगे इंडियन आर्मी के चिन्ह पर एतराज क्यों? क्या आईसीसी पर पाकिस्तान का दबाव है?

ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी इंडियन आर्मी के चिन्ह से कही घबरा तो नहीं रहे !
(एस.पी.मित्तल)
भारतीय की क्रिकेट टीम को लंदन में हो रही विश्व कप प्रतियोगिता में 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना है। इसके बाद भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा, लेकिन पाकिस्तान ने अभी से ही भारतीय टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईसीसी ने भारतीय खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी के ग्लब्स पर लगे भारतीय सेना के चिन्ह पर जो एतराज जताया है, उसके पीछे पाकिस्तान का दबाव है। आईसीसी के नियमों की जानकारी रखने वालों के अनुसार धोनी ने किसी भी प्रकार से नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। इंडियन आर्मी का चिन्ह न तो धार्मिक और न ही नसलीय। यह चिन्ह कामर्शियल भी नहीं है। लेकिन फिर भी आईसीसी ने एतराज किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी इंडियन आर्मी के चिन्ह से घबरा रहे हैं क्योंकि धोनी आर्मी की उसी पैरा ट्रूपर यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल है, जिसने पाकिस्तान को कई युद्धों में हराया है। 1972 में पाकिस्तान के विभाजन के समय में आर्मी की पैरा रेजीमेंट ही सबसे पहले पश्चिमी पाकिस्तान (अब बंग्लादेश) की जमीन पर उतरी थी। धोनी ने आर्मी में पैराशूट का बकायदा प्रशिक्षण भी लिया है। चूंकि विश्व कप में धोनी भारत की ओर से खेल रहे हैं, इसलिए अपनी सेना को सम्मान देने के लिए चिन्ह लगाया है। विभिन्न देशों के खिलाड़ी अपनी टोपी पर देश का राष्ट्रीय चिन्ह भी लगाते हैं। आईसीसी ने कभी भी एतराज नहीं किया। हालांकि बीसीसीआई धोनी के साथ खड़ी है, लेकिन अब बीसीसीआई को आईसीसी की इस हरकत का करारा जवाब देना चाहिए। यह भारत के मान सम्मान की बात है। धोनी कोई सामान्य खिलाड़ी नहीं है। धोनी की अगुवाई में भारत विश्व कप जीत चुका है। धोनी लगातार तीसरी बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। धोनी भारतीय टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके हाथें में हमेशा ग्लब्स होते हैं। 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए मैच में भी धोनी ने आर्मी के चिन्ह वाले ग्लब्स पहन रखे थे। इस मैच में भारत की जीत हुई थी। आईसीसी का अब कहना है कि धोनी पर बीसीसीआई के चिन्ह लगाने से पहले अनुमति नहीं ली। जहां तक सिर्फ अनुमति का सवाल है तो बीसीसीआई को यह औापचारिकता पूरी कर लेनी चाहिए। आईसीसीके बेमतलब के एतराज पर बीसीसीआई को सख्त कदम उठाना चाहिए। इंग्लैंड में धोनी भारत के प्रतिनिधि के तौर पर खेल रहे हैं। आर्मी के चिन्ह को बलिदान चिन्ह के तौर पर माना जाता है।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News