Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 11 June 2019

कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं फिर जोरों पर ,कुमाऊं से प्रतिनिधित्व मिलने की संभावनाएं क्यों हुई प्रवल ?जाने

मंत्रिमंडल विस्तार में कुमाऊं से प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के असमय निधन से त्रिवेंद्र कैबिनेट और कमजोर नजर आ रही है। आने वाले समय में माॅनसून सत्र सिर पर है. ऐसे में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।
  इन चर्चाओं के बीच सबसे ज्यादा सरगर्मी कुमाऊं में है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मंत्रिमंडल विस्तार में यहां के विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। पहले निकाय चुनाव में जीत और फिर लोकसभा चुनाव में प्रदेश के पांचों सीटों पर बीजेपी का डंका बजने के बाद, राज्य कैबिनेट में बदलाव या और नए मंत्रियों को शामिल करने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। खुद बीजेपी संगठन के लोग खुलकर मान रहे हैं कि कैबिनेट में फेरबदल होना चाहिए। रमेश पोखरियाल निशंक के मोदी सरकार में मंत्री बनने और राज्य सरकार में खुद मुख्यमंत्री समेत छह मंत्रियों के गढ़वाल से होने के कारण सरकार में इलाके का पलड़ा भारी है। इसलिए इस बार के कैबिनेट विस्तार में कुमाऊं को खासी उम्मीदें हैं। यही वजह है कि जो विधायक खुद मान रहे हैं कि उनका नाम लंबे समय से चर्चा में है। कुमाऊं से पूर्व मंत्री बंशीधर भगत के अलावा वरिष्ठ  विधायक बिशन सिंह चुफाल, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सल्ट से विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, खटीमा से पुष्कर धामी, कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल का नाम भी चर्चा में है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जिस त्रिवेंद्र सरकार ने दो साल तीन महीने का कार्यकाल सात कैबिनेट और दो राज्य मंत्रियों के सहारे निकाल लिया, क्या उसका विस्तार इतना आसान होगा।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News