Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 23 June 2019

बीइंग भगीरथ ने कूड़े से घिरे पेड़ लिए गोद, आखिर क्यों रेडी पटरी वालों को बाँटे कपड़े के बैग ?जाने

वृक्ष को गोद लेकर उसका पालन पोषण टीम के सदस्यों द्वारा बेहतर तरीके से किया जा रहा
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

 
हरिद्वार | बीइंग भगीरथ की टीम के सदस्यों ने कनखल स्थित नक्षत्र वाटिका में सफाई अभियान चलाकर जनचेतना फैलाई। टीम के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने नक्षत्र वाटिका में फैले कूड़े करकट का एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। 
संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि नक्षत्र वाटिका के आसपास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। राहगीरों को भी गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही नक्षत्र वाटिका से होती है। पेड़ पौधों का संरक्षण संवर्द्धन किया जाना मनुष्य के जीवन के लिए नितांत जरूरी है। नक्षत्र वाटिका के पेड़ों की रक्षा करने के उद्देश्य से ही पुनः नक्षत्र वाटिका में सफाई अभियान चलाया गया।जनक सहगल ने क्षेत्र के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि नक्षत्र वाटिका में खाने की वस्तुएं, घरों का पुराना सामान, पाॅलीथीन, पन्नियां ना फेंके। आम जनमानस को सफाई अभियान में सहयोग प्रदान करना चाहिए। 
गौरव कौशिक व विवेक कौशिक ने कहा कि नक्षत्र वाटिका में सैकड़ों वृक्ष लगे हुए हैं। एक एक वृक्ष को गोद लेकर उसका पालन पोषण टीम के सदस्यों द्वारा बेहतर तरीके से किया जा रहा है। नक्षत्र वाटिका से दरिद्र भंजन की भव्यता व सुन्दरता को बनाने के लिए बीइंग भगीरथ के सदस्य लगातार प्रयास कर रहे हैं। गंगा घाटों पर भी लगातार साप्ताहिक रूप से सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। बीइंग भगीरथ की युवा टीम निस्वार्थ स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी कर रही है। वरधा चंदवानी ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने का सबसे अच्छा तरीका पेड़ों की रक्षा व पौधारोपण करना है। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका होती है। हमें हरिद्वार को हरा भरा बनाए रखने के प्रयास स्वयं ही करने होंगे। महिलाओं को भी सफाई अभियान में अपनी भागीदारी को निभाना चाहिए। जितेंद्र चैहान व सुमित कपूर ने कहा कि नक्षत्र वाटिका को पूरी तरह से गंदगी मुक्त कर दिया जाएगा। टीम के सदस्य निस्वार्थ भाव से सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। नगर निगम प्रशासन को भी इस और अपना ध्यान देना चाहिए। सफाई अभियान में कुणाल धवन, मोहित विश्नोई, हन्नी सैनी, विपिन सैनी, रोहित शर्मा, धीरज भूटानी, रुद्र, पूजा शर्मा, रिशु वालिया, संदीप खन्ना, शिवम घोष, हितेश चैहान, कामना तनेजा, विपुल गोयल, पंकज त्यागी, आदित्य भाटिया आदि शामिल रहे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News