Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 23 June 2019

उत्तराखण्ड प्रदेश में बन्द हुए सैकड़ों विद्यालयों के लिए जिम्मेदार कौन !पढ़े पूरी खबर

प्रदेश में बन्द हुए सैकड़ों विद्यालयों का जिम्मेदार कौन !
वर्ष 2017-18 में बन्द हुए 600 राजकीय विद्यालय।
वर्ष 2018-19 में भी सैकड़ों विद्यालय हुए बन्द व सैकड़ों बन्दी की कगार पर।
शिक्षकों की डेªस व अन्य नौटंकियाॅं छोड़कर, सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर दे ध्यान।
मुखिया/मन्त्री सरकार चला रहे या रेता बजरी की दुकान !
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
विकासनगर- मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जी0एम0वी0एन0 के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा के गिरते स्तर एवं कुप्रबन्धन के कारण वर्ष 2017-18 में 452 प्राथमिक एवं 148 उच्च प्राथमिक विद्यालय बन्द हो गये। वर्ष 2018-19 की अगर बात करें तो सैकड़ों विद्यालय बन्द हो गये तथा सैकड़ों विद्यालय बन्दी की कगार पर हैं।
नेगी ने कहा कि आखिर क्या वजह है कि प्रदेश में तेजी के साथ विद्यालय बन्द हो रहे है, तथा कई बन्दी के कगार पर हैं !
र्मोचा ने हैरानी जतायी कि ये आंकड़ा तो उन विद्यालयों का है जिनमें 10 या 10 से कम छात्र संख्या है, अगर इस आंकड़े को बढ़ाकर 20 या 20 से कम छात्रों वाले विद्यालय पर लागू किया जाए तो हजारों विद्यालय एक साथ बन्द हो जायेंगे।
नेगी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया व विभागीय मन्त्री को इसका संज्ञान लेना चाहिए कि गरीबों के लिए स्थापित सरकारी विद्यालयों से क्यों जनता का मोह भंग हो रहा है  तथा क्यों जनता गुणवत्तायुक्त शिक्षा न मिल पाने के कारण इन विद्यालयों से विमुख होकर पलायन कर रही है !
मोर्चा ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया/मन्त्री सरकार चला रहे हैं या रेता बजरी की दुकान। मोर्चा ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि अध्यापकों की डेªस व अन्य नौटंकियाॅं छोड़कर शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें।
मोर्चा ने सरकार से इस मामले में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
पत्रकार वार्ता मेंः- मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, विनोद गोस्वामी आदि थे।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News