Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 4 June 2019

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने ममता बनर्जी पर दिया बड़ा बयान,आखिर क्या कहा ,जाने ?

 ममता को राम के नाम से दिक्कत नहीं है बल्कि जय श्री राम के नारे से दिक्कत है  
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )  

हरिद्वार | शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने मोदी सरकार पर निसाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 5 साल में अपने वादे को पूरा नहीं किया है, मोदी ने राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, गौ हत्या पर प्रतिबंध, रोज़गार आदि जैसे कई मुद्दों पर काम करने का वादा किया था पर कोई काम नहीं हुआ है। साथ ही ममता बनर्जी पर बड़ा बयान देते हुए शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि ममता बनर्जी की नीति मुस्लिम परस्त हो गयी है, वो बांग्लादेशियों को शरण देती है , वो उनका वोट बैंक है। ये बात बीजेपी को अच्छी नहीं लग रही है ममता को राम के नाम से दिक्कत नहीं है बल्कि जय श्री राम के नारे से दिक्कत है जिसका भाजपा ने राजनितिकरण कर दिया है। 
वही उन्होंने एक बार फिर से देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे का नाम आदिगुरु शंकराचार्य के नाम पर रखने की मांग भी राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस हवाई अड्डे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम के प्रस्ताव रखने पर नाराजगी जताई और कहा कि अटल जी का जन्म उत्तराखंड में नही हुआ है इसलिए जहाँ उनका जन्म हुआ है उस एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखा जाय।
 द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती इनदिनों उत्तराखंड प्रवास पर है। स्वरूपानंद सरस्वती महाराज 7 जून को बद्रीनाथ की यात्रा पर जाएंगे और कुछ दिन वही बिताएंगे। हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार निशाना भी साधा।   
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News