(ब्यूरो, न्यूज़ 1 हिंदुस्तान)
रुड़की । भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में कत्था बनाने वाली सनराइज नामक की फैक्ट्री में हॉट वॉटर के बायलर की नोजल खुलने से हुआ बड़ा हादसा। गर्म पानी स्टीम कर्मचारियों पर गिर गया। जिसमें लगभग 10 कर्मचारी झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जिनका उपचार किया जा रहा है।
डॉक्टर की माने तो दो गंभीर मरीजों कि हालत देखते हुए उन्हें रैफर भी किया जा सकता है। आपको बता दे कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कत्था बनाने वाली सनराइज फैक्ट्री में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब हॉट वाटर के बायलर कि किसी कर्मचारी द्वारा अनजाने में नोजल खोल दी गई। नोजल खुलते ही गर्म पानी और हॉट स्टीम काम कर रहे कर्मचारियों पर गिर गयी, जिसमे लगभग 10 कर्मचारी झुलस गए। आनन-फानन में सभी को रुड़की के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
घायल कर्मचारियों में दो की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है जो काफी झुलस गए है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया सभी कर्मचारियों को फर्स्ट ट्रीटमेंट दिया जा चुका है, जिनकी हालत ज्यादा नाजुक है उनका उपचार किया जा रहा है यदि समय रहते स्तिथि कवर नही होती है तो उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर किया जाएगा। वही फैक्ट्री प्रबंधन इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। अस्पताल में घायल कर्मचारियों से किसी को नही मिलने दिया जा रहा है।
0 comments:
Post a Comment