Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Friday, 5 July 2019

जर्मन शेफर्ड नस्ल की पालतू कुतिया से दुराचार,एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,जानिए आखिर क्या है पूरा मामला ?

जर्मन शेफर्ड नस्ल की पालतू कुतिया से दुराचार

जलेसर रोड क्षेत्र की रहने वाली महिला ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट.
नशे की हालत में तीन लोगों पर दुराचार का आरोप.
पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत दर्ज हुआ मुकदमा.
(रतन गुप्ता )
अलीगढ़। शहर व आसपास के क्षेत्र में आए दिन होने वाली छेड़छाड़ दुराचार की घटनाओं से यह तो साफ है घर से बाहर महिला, युवती और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं|  हवस और हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब नशे की हालत में 3 लोगों ने पालतू कुतिया के साथ दुराचार किया|  इस मामले में महिला ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्फ खाने के निकट जलेसर रोड की रहने वाली संतोष कुमारी पत्नी राजेश कुमार ने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्तिया से बलात्कार किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है |
रिपोर्ट में बताया गया है कि बीती गुरुवार की रात करीब 11:00 बजे पड़ोसी किराएदार दिनेश कुमार दो अज्ञात लोगों के साथ उनकी पालतू कुतिया को अपने कमरे में बुलाकर ले गया|  सुबह कुतिया उनके कमरे से बेहोश मिली. उक्त तीनों ने नशे की हालत में कुतिया के साथ दुराचार किया है. इस हैवानियत के बाद कुतिया के गुप्तांगों पर चोटें आई है |

पुलिस ने कुतिया का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है. पुलिस ने दिनेश कुमार सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है. कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है. अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है|
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News