Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 15 July 2019

प्रदेश की जनता को धोखा देने के मामले में आखिर सीएम त्रिवेन्द्र के खिलाफ कौन करायेगा केस दर्ज ? पढ़ें पूरी खबर

सी0एम0 कह रहे कि 14545 करोड़ का हो चुका है निवेश
-धरातल पर निवेश शून्य, इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर फूूंॅके करोड़ों रूपये
-केस दर्ज कराने को लेकर राजभवन में दस्तक देगा मोर्चा
(ब्यूरो, न्यूज 1 हिन्दुस्तान)

विकासनगर। जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जी0एम0वी0एन0 के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि जून 2019 में आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रदेश में मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र रावत ने खुले मंच से घोषणा कर बताया कि वर्ष 2018 में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में किये गये एम0ओ0यू0 के सापेक्ष 109 प्रोजेक्ट्स पर 14545 करोड का निवेश हो चुका है, जबकि धरातल पर कुछ भी निवेश अब तक नहीं हुआ। यह प्रदेश की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है। त्रिवेन्द्र के पास उद्योग विकाग का जिम्मा भी है।
मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में सरकारी धन को ठिकाने लगाकर कहा गया कि 673 एम0ओ0यू0 साईन हो चुके हैं तथा इनमें एक लाख चैबीस हजार करोड के लगभग निवेश होगा, जबकि ये सारा मामला हवा-हवाई था। प्रदेश को कर्ज में डुबोकर झूठी वाह-वाही लूटने का काम किया गया। नेगी ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट का ताजा अपडेट यह है कि 98 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है तथा इससे 13261 करोड का निवेश होगा, लेकिन ये धरातल पर कब उतरेगा, सरकार तक को मालूम नहीं। मोर्चा ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि पूर्व में भी माह मार्च 2019 में त्रिवेन्द्र व मदन कौशिक ने भी जनता को गुमराह कर धोखा देने का काम किया गया तथा चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि 40 हजार करोड़ का निवेश हो चुका है। मोर्चा ने कहा कि प्रदेश की जनता से झूठ बोलनेध्धोखा देने के मामले में सी0एम0 त्रिवेन्द्र के खिलाफ मोर्चा केस दर्ज कराने हेतु राजभवन में दस्तक देगा। पत्रकार वार्ता में महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, विनोद गोस्वामी, सुशील भारद्वाज आदि थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News