Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Friday, 12 July 2019

ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही हुई बंद, आखिर क्यों? पढ़ें पूरी खबर

सरकार ने लिया पीडब्ल्यूडी की सर्वे रिपोर्ट का संज्ञान 
(ब्यूरो, न्यूज़1 हिंदुस्तान)
देहरादून। उत्तराखंड में सरकार ने ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही पर बंद कर दी है। पीडब्ल्यूडी की सर्वे रिपोर्ट में पुल की मियाद खत्म होने के खुलासे को लेकर सरकार ने यह कदम उठाया है।
रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने पुल पर आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश तत्काल जारी कर दिए हैं। हालांकि, पीडब्ल्यूडी ने अपने सर्वे में आवाजाही के लिहाज से रामझूला पुल को सुरक्षित पाया है। इस पर आवाजाही की जा सकती है।
बता दें कि इस पुल को बने हुए भी 89 साल हो चुके हैं। यह मामला इसलिए और अहम था, क्योंकि एक सप्ताह बाद ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है।  प्रशासन ने कांवड़ियों के नीलकंठ जाने के लिए लक्ष्मणझूला के जरिये ही रूट तय किया है। लक्ष्मणझूला पुल का निर्माण 1929 में हुआ था, जिसे आवाजाही के लिए 1930 में खोला गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, 89 साल पहले के डिजाइन और क्षमता के हिसाब से पुल आज इस स्थिति में नहीं है कि इस पर अब बड़ी संख्या में लोग आवाजाही कर सकें। पुराने समय में झूला पुलों का निर्माण करते हुए पुल की क्षमता का ध्यान नहीं रखा जाता था, जबकि वर्तमान में 500 किलोग्राम प्रति स्क्वायर मीटर की क्षमता के झूला पुल बनाए जाते हैं। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News