(ब्यूरो, न्यूज़ 1 हिंदुस्तान)
देहरादून। विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही बंद होने से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों के रोजगार पर भी संकट आ गया है। मार्ग परिवर्तित होने से दुकानदारों का काम चैपट हो जाएगा। एक सप्ताह बाद कांवड़ यात्रा शुरू होने को है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ियों के नीलकंठ जाने का रास्ता लक्ष्मणझूला पुल से तय किया गया था। अब प्रशासन के सामने लक्ष्मण झूला पुल पर आवागमन बंद होने से यात्रा मार्ग बदलने की चुनौती है
नये मार्ग का सफलता पूर्वक संचालन भी स्थानीय प्रशासन के लिए आसान नहीं होगा। इसके अलावा लक्ष्मण झूला पुल के आसपास संचालित हो रही दुकानों के लिए भी संकट की स्थिति है। ग्राम प्रधान सुरेश उनियाल, स्थानीय व्यापारी अमित भारद्वाज, राजेश भंडारी और सागर राय ने पुल पर आवाजाही बंद होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों से भी लक्ष्मणझूला की सैर करने को तीर्थयात्री यहां पहुंचते हैं। झूला पुल पर आवाजाही बंद होने से यहां के व्यापारियों के लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
0 comments:
Post a Comment