Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 9 July 2019

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल। तो क्या अब गांधीवादी बनेंगे भाजपाई?

तो अब गांधीवादी बनेंगे भाजपाई। संसदीय क्षेत्रों में पद यात्राएं करेंगे। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल। 
 (एस.पी.मित्तल)
लम्बे अर्से तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अनुयायी माना जाता रहा। लेकिन केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद महात्मा गांधी के सिद्धांतों और विचारों को लेकर देश में कई कार्यक्रम सरकार की ओर से रखे गए। इनमें सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान रहा है। प्रधामंत्री की इस पहल के अंतर्गत अब महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर से भजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक संसदीय क्षेत्रों में 150 किलोमीटर की पद यात्राएं निकालेंगे। यानि भाजपा के कार्यकर्ता अब गांधीवादी का अनुसारण करेंगे। 

9 जुलाई को भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा के सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में 2 से 31 अक्टूबर के बीच 150 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। पद यात्रा संसदीय क्षेत्रों के विधानसभा क्षेत्रों में होंगी। 15 किलोमीटर प्रतिदिन पद यात्रा करने का निर्णय लिया गया है। करीब 12 पदयात्राओं में से दस में क्षेत्र के सांसद शामिल होंगे। जिन संसदीय क्षेत्रों में भाजपा के सांसद नहीं है वहां भाजपा के राज्यसभा के सांसद शामिल होंगे। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। सभी सांसदों से कहा गया कि वे भाजपा के कार्यकर्ताओं कोसाथ लेकर पदयात्रा निकालें और महात्मा गांधी के विचारों का प्रचार प्रसार करें।  असल में अब भाजपा ने भी यह मान लिया है कि महात्मा गांधी के विचारों को आगे रखकर देश का विकास किया जाए। महात्मा गांधी के ऐसे कई सिद्धांत और विचार हैं जिनको आज की परिस्थितियों में लागू करना जरूरी है। अब देखना होगा कि निचले स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ता पदयात्राओं का आयोजन किस तरह करते हैं। इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धक्का लग सकता है क्योंकि अब तक महात्मा गांधी की जयंती और पुण्यतिथि पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ही सक्रिय नजर आते थे। यह माना जाता रहा कि महात्मा गांधी पर कांग्रेस का एकाधिकार है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती पर पदयात्राओं की शुुरुआत कर यह दर्शाने का काम किया है कि भाजपा भी महात्मा गांधी का अनुसरण कर रही है

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News