Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 14 August 2019

महाकुम्भ मेला-2021:हरकी पैड़ी पर भीड़ के दबाव को कम किये जाने के दृष्टिगत विभिन्न स्थलों पर घाट का निर्माण!होगा या नहीं ?जाने

औचित्यपूर्ण एवं गुणवत्ता युक्त कार्य पर बल दिया जाए एवं प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता बरती जाए।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। महाकुम्भ मेला-2021, हरिद्वार में होने वाले स्नानघाट निर्माण कार्य का मेलाधिकारी दीपक रावत ने निरीक्षण किया। हरकी पैड़ी पर भीड़ के दबाव को कम किये जाने के दृष्टिगत विभिन्न स्थलों पर घाट का निर्माण किया जाना है।
औचित्य एवं सुविधा के दृष्टि से गंग नहर के दोनों दिशा में घाट निर्माण के लिए, सौन्दर्यीकरण, विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण के बिन्दुओं को ध्यान में रखकर यह निरीक्षण किया गया। कांवड़ पटरी गंग नहर के बायें तरफ घाट निर्माण की सम्भावना की जांच की गई। जनघनत्व, उन स्थलों जहाँ अधिक संख्या में श्रद्धालु आते हैं एवं अधिक संख्या में आश्रम-अखाड़ा स्थल पर, घाट निर्माण के लिए विशेष बल दिया जायेगा।
इस सन्दर्भ में डाम कोठी के डाउन स्ट्रीम में अवशेष जगह घाट का निर्माण कर, कनकखल, दक्षेश्वर द्वीप के डाउन स्ट्रीम घाट में अवशेष जगह घाट का निर्माण कार्य  एवं बैरागी कैम्प के डाउन स्ट्रीम में अवशेष जगह घाट का निर्माण कार्य का मेलाधिकारी दीपक रावत ने निरीक्षण किया। इस सम्बन्ध में उन्होंने निर्देश दिया औचित्यपूर्ण एवं गुणवत्ता युक्त कार्य पर बल दिया जाए एवं प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता बरती जाए।
इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह, उप मेलाधिकारी गोपाल चैहान, सिंचाई विभाग के अधीशासी अभियन्ता पुरूषोत्तम, अधीशासी अभियन्ता आर.ई.एस. अंकित सैनी भी मौजूद थे। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News