(ब्यूरो, न्यूज़ 1 हिंदुस्तान)
हरिद्वार।महानगर व्यापार मंडल ज्वालापुर इकाई के व्यापारियों द्वारा महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में ज्वालापुर बाजार में एकत्रित होकर नगर निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि जो हाल हरिद्वार का है वही हाल ज्वालापुर के बाजारों, वार्डो का भी सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कही नही हो रहा यहाँ के व्यापारियों के बुलाने पर यहाँ की स्तिथि देखी तो जो हाल हरिद्वार का यहाँ की भी वही है नगर निगम अपने सम्पूर्ण वार्डो बाजारों में समुचित व्यवस्था नही कर पा रहा जिसके लिए हमे सड़को पर उतरना पड़ रहा है व्यवस्था नही सुधरी तो जल्द ही मुख्यमंत्री से निगम पर ठोस कार्यवाही की मांग की जाएगी।। ज्वालापुर इकाई के अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय ने कहा कि पहले बारिशों से पूर्व ओर इस मौसम में डेंगू आने से पूर्व बाजारों वार्डो में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव, मक्खी मच्छर भगाने के लिए रात को फॉगिंग , डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए निगम की टीमें मुस्तेद रहती थी लेकिन इस वर्ष तो ज्वालापुर की स्तिथि बेहद चिंताजनक बनी हुई है संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को कोई ठोस उपाय नही किये जा रहे निगम के आपसी झगड़ो की वजह से स्तानीय जनता परेशान है जो बर्दाश्त नही किया जाएगा हमारी मांग है निगम अपनी व्यवस्था जल्द सुधारे अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा। ज्वालापुर व्यापार मंडल महामंत्री संजय मेहता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप मेहता ने संयुक्त रूप से कहा कि ज्वालापुर की उपेक्षा नगर निगम द्वारा की जा रही है नगर निगम द्वारा जो मूलभूत सुविधाएं यहाँ की जनता को मिलनी चाहिए नही मिल पा रही गन्दगी ओर कूड़े की वजह से मच्छर पनप रहे है वायरल तेजी से पैर पसार रहा है जिससे यहाँ की जनता भयभीत है और नगरनिगम मूकदर्शक बना बैठा है जिसे ज्वालापुर की जनता बर्दाश्त नही करेगी अब आर पार का संघर्ष किया जाएगा जल्द से जल्द व्यवस्था नही सुधरी तो उग्र आंदोलन के साथ साथ ये मामला मुख्यमंत्री के दरबार में ले जाकर निगम के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जाएगी।। विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया,संजय गुप्ता,प्रमोद गोयल, विपिन मित्तल,अरविंद कुमार,मनीष अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, संजय अग्रवाल,सुनील वर्मा, संजय हैप्पी, नवीन अरोड़ा, समीर अरोड़ा, अनूप कुमार, अरविंद मेहता, गौरव गोयल, विशाल मित्तल ,अंकुर मित्तल, अंकित मेहता, सुमित मेहता, तेज प्रकाश साहू, आदि व्यापारी उपस्तिथ रहे।
0 comments:
Post a Comment