Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 6 August 2019

अमितशाह के बयान से आखिर क्यों बौखलाया पाकिस्तान ?कहा-हम जंग के लिए तैयार हैं।जानने के लिए पढ़े

पीओके पर भारत के बयान के बाद पाकिस्तान ने कहा-हम जंग के लिए तैयार हैं।
(एस.पी.मित्तल) 

नई दिल्ली ।   6 अगस्त को लोकसभा में केन्द्र गृहमंत्री अमितशाह ने साफ कहा कि अनुच्छेद 370 में बदलाव का प्रभाव पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भी पड़ेगा। शाह जब लोकसभा में प्रस्ताव पेश कर रहे थे, तब कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाया कि क्या इस बदलाव का असर पीओके पर भी पड़ेगा? शाह ने तुरंत कहा कि जब मैं जम्मू कश्मीर में 370 के प्रावधानों का उल्लेख कर रहा हंू तब पीओके और अक्साई चिन का क्षेत्र भी शामिल है। यानि जो बदलाव हमारे जम्मू कश्मीर में होंगे वो ही बदलाव पीओके में भी होंगे हम पीओके को भारत का अभिन्न मानते हैं। भारत की इस दो टूक बात से पाकिस्तान बूरी तरह बौखला गया।
अमितशाह के बयान के बाद पाकिस्तान के मंत्री फव्वाद हुसैन ने कहा कि ताजा हालातों में पाकिस्तान जंग के लिए तैयार है। फव्वाद हुसैन का बयान कितना मायने रखता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इतना जरूर है कि भारत ने अब पाक के कब्जे वाले कश्मीर को भी अपना घोषित कर दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि भारत सरकार का यह निर्णय अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब तक सरकारें हमारे कश्मीर में ही उलझी हुई थी। लेकिन अब जब अनुच्छेद 370 में बदलाव कर हमारे कश्मीर की समस्या का समाधान एक झटके में कर दिया है, तब भारत की ओर से पाक के कब्जे वाले कश्मीर का मुद्दा उठा दिया है। जो पाकिस्तान कल तक हमारे कश्मीर को आजाद करवाने के लिए आतंकी घटनाएं करवा रहा था, आज उसी पाकिस्तान को अपने कब्जे वाले कश्मीर को बचाने के लिए जंग की आवश्यकता हो रही है। जहां तक भारत का सवाल है तो भारत ने 370 का ऑपरेशन शुरू करने से पहले ही पीओके पर गोले बरसा दिए थे। पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम के सात सदस्यों को भारत की सीमा में मार गिराया था। इससे पाकिस्तान को भी पता है कि इस बार भारत की तैयार पूरी है।

Share:

1 comment:

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News