Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 6 August 2019

दो शेरों ने आज कुछ ऐसा लिखा की स्वर्ण अक्षरों में लिखी गयी इबारत है,जिसे स्वर्ण अक्षरों में पढ़ा और गढ़ा जायेगा।ऐसा क्यों कहा किसी सन्यासी ने ?जाने

शिव माह में एक शिव सकंल्प
एक राष्ट्र, एक निशान एक विधान और एक प्रधान-स्वामी चिदानन्द सरस्वती
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

 ऋषिकेश। धारा 370 को हटाने के फैसले का स्वागत और अभिनन्दन करते हुये परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि इदम् राष्ट्राय इदम न मम। प्रभु शिव के श्रावण माह में आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ऐतिहासिक निर्णय लिया। हर पल हर क्षण देश का ही चिंतन करने वाले देश के इन दो शेरों ने आज कुछ ऐसा लिखा है जो आने वाली पीढ़ियाँ युगों-युगों तक याद रखेगी। वास्तव में यह स्वर्ण अक्षरों में लिखी गयी इबारत है, जिसे स्वर्ण अक्षरों में पढ़ा जायेगा और स्वर्ण अक्षरों में गढ़ा जायेगा।
 स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि हमारे राष्ट्र में ऐसा ही तो चाहिये जिसमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हो। उन्होने कहा कि आने वाले समय में कश्मीरियों को लगेगा कि यह उनकी कितनी बड़ी भूल थी। यह कार्य पहले ही हो जाना चाहिये था। उन्हंे भी लगेगा की अकेले-अकेले जीना किसी के भी हित में नहीं है। अब इस एतिहासिक और अभूतपूर्व निर्णय से प्यार बढ़ेगा, सहकार बढ़ेगा, व्यापार बढ़ेगा, रोजगार बढ़ेगा और सबसे बड़ी बात है देश का आधार बढ़ेगा। इससे पूरे विश्व में हमारे राष्ट्र को एक पहचान मिलेगी। यह पहचान लड़ाई के लिये नहीं बल्कि अच्छाई और सच्चाई की होगी।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि यह कोई पद या कद पाने की बात नहीं है बल्कि बात है निष्ठा की है। हम सभी के भीतर अपने राष्ट्र के प्रति निष्ठा बढ़नी ही चाहिये। हमें यह सदैव याद रखना है कि हम सब एक है, एक परिवार है और साथ-साथ रहकर यहां सब मिलकर वतन के लिये देश के लिये कार्य करें ताकि देश ऊँचाईयों की बुलंदियों को सदैव छूता रहे। स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि सरकार के द्वारा यह जो कदम उठायें जा रहे है वह किसी कंट्रोल के लिये नहीं है, न ही कोई अन्य रोल प्ले करने के लिये है, बल्कि यह तो इसलिये है कि हमारा राष्ट्र नयी ऊँचाईयों तक पहुंचे। हमारे देश में सबका विकास हो। इसलिये इस राष्ट्र के सभी बहन-भाईयों से एक ही प्रार्थना ही कि वे ऐसे निर्णयों को राष्ट्र हित में लेते हुये देश में अमन और शान्ति बनायें रखंे। उन्होने कहा कि काश भारत को यह दोनों शेर पहले ही मिल गये होते तो यह ऐतिहासिक कार्य पहले ही हो जाता। खैर देर आये दुरस्थ्त आये, एक दिन ऐसा होना ही था। इन दोनों शेरों ने आज जो कर के दिखाया वह केवल भारत के लिये ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को शान्ति का पैगाम देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा धारा 370 को हटाना देशहित और जन हित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला है क्योकि इस फैसले ने कश्मीर को नया जीवन प्रदान किया है।  आजादी के 72 वर्षो बाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को सम्पूर्ण भारत का दर्जा देना निर्णायक फैसला है। वास्तव में आज भारत को अखण्ड भारत का दर्जा प्राप्त हुआ है क्योकि सही मायने में 72 वर्षो बाद ही सही पूरे भारत में एक ही संविधान लागू होगा। अब एक राष्ट्र, एक जैसी नागरिकता और एक संविधान का ही अनुपालन होगा। आज से हर भारतवासी कहेेगा कश्मीर भारत का हृदय स्थल है और हमेशा रहेगा।
 कश्मीर से धारा 370 के समाप्त होने सेे दोहरी नागरिकता खत्म हुई। अब न अलग निशान होगा और न अलग झण्डा होगा। पूरे भारत में तिरंगे का अपमान अब अपराध माना जायेगा तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश अब पूरे भारत में लागू होगा, विधानसभा का कार्यकाल 5 साल का होगा, अल्पसंख्यकों को आरक्षण मिलेगा, कश्मीर में बाहरी निवेश बढ़ेगा, महिलाओं को समानता का अधिकार प्राप्त होगा, बच्चों को शिक्षा का अधिकार प्राप्त होगा जैसे अनेक फैसले जो 72 वर्षो से इंतजार कर रहे थे वे अब लागू होंगे और देश में समानता, समरसता और सद्भाव का वातावरण निर्मित होगा।

  भारत के इन दोनों शेरों का अभिनन्दन करते हुये आज की परमार्थ गंगा तट पर होने वाली दिव्य आरती राष्ट्र को समर्पित की गयी। परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश गंगा के तट, हिमालय की वादियों, ऊँचाईयों, गंगा की पवित्रता और सागर की गहराईयों कि तरह इस देश की पहचान बनी रहे ऐसी प्रार्थना कर विशेष आहुतियां समर्पित की गयी और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को कोटि-कोटि साधुवाद दिया, साथ ही उनकी सुरक्षा एवं स्वस्थ्य के लिये भी प्रार्थना की गई।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News