Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 18 August 2019

क्या वाकई राजा भागीरथ की तरह कार्य कर रहा बीइंग भगीरथ! क्या है सचाई ?जाने

भारी बरसात में भी नहीं रूका बीइंग भगीरथ का अभियान
विष्णु घाट के पास पसरे कचरे की सफाई कर रोपे पौधे
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। तेज वर्षा में भी बीइंग भगीरथ की ऊर्जावान टीम ने विष्णु घाट पर वृहद स्तर से सफाई अभियान चलाया। घाट पर फैली गंदगी व मिट्टी के मलबे को हटाया गया। बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल ने बताया कि गंगा किनारे विष्णु घाट के पास काफी समय से गंदगी पसरी हुई थी। जिन कारणों से बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तों की भी भावनाएं आहत हो रही थी। रविवार को निस्वार्थ सेवा भाव से टीम के सदस्यों ने भारी मात्रा में गंदगी को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया।
 शिखर पालीवाल ने कहा कि गंगा किनारे बने कुछ ऐसे स्थल हैं जो काफी समय से गंदगी की चपेट में हैं। कुछ असामाजिक तत्व गंगा घाट पर पालीथीन, पन्नियां, बोतलें आदि फेंक देते हैं। जिससे गंदगी को बढ़ावा मिल रहा है। शिखर ने कहा कि ऐसे गंगा घाटों को चिन्हित कर जिला अधिकारी को सूची सौंपी जाएगी। जिससे असामाजिक तत्वों पर रोक लगने के साथ साथ गंदगी से भी मुक्ति मिलेगी।
गंगा घाटों पर सुन्दर चित्र व म्यूरल पेंटिंग भी बनायी जाएगी। क्षेत्र के लोग विष्णु घाट के सौन्दर्यकरण की मांग काफी समय से करते चले आ रहे हैं। इन्द्रपाल ने कहा कि विष्णु घाट पर टीम के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ सेवा भाव से घाट पर फैला मैले कुैचेले पदार्थ, पुरानी कांवड़, कपड़े, पाॅलीथीन, पन्निया, प्लास्टिक की बोतलें आदि को हटाया। आगे भी इस तरह का अभियान अन्य घाटों पर जारी रहेगा। मधु भाटिया ने कहा कि निरंतर सफाई अभियान चलने से अन्य लोगों में भी जागरूकता पैदा हो रही है। क्षेत्र के लोग स्वयं गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।
 उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से भी गंगा घाटों को स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने में सहयोग की अपील की। प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम अरोड़ा ने बताया कि विष्णु घाट को हरा भरा बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। टीम के सदस्यों द्वारा सफाई करने मे बाद घाट पर पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधे टीम द्वारा घाट पर लगाए गए हैं।
 विष्णु घाट पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर रोक लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से की जाएगी। सफाई अभियान में पंकज त्यागी, जितेंद्र चैहान, रूचिता, विपिन सैनी, रेखा मलिक, जनक सहगल, आदित्य भाटिया, संतोष कुमार साहू, नीरज पराशर, दिव्यांशु, सागर, आर्यन, अरविन्द, हिमांशु आदि सहित टीम के दर्जनों सदस्यों शामिल रहे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News