शहर की सफाई व्यवस्था में फेल नगर निगम- सुनील सेठी।।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार | महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों , सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भारी बारिश में नगर निगम के खिलाफ विरोध जताते हुए नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए | महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि नगर निगम सफाई व्यवस्था में फेल साबित हो रहा है| पूरे शहर वार्डो में कूड़े का निस्तारण सही ढंग से नही हो रहा बाजारों में जगह जगह कूड़े के ढेर कई कई दिनों तक पड़े रहते है| के आर एल कंपनी जरा सी यात्रियों की संख्या बढ़ते ही बेबस हो जाती है शहर गंदगी से बढ़ता जा रहा है और निगम में के आर एल बनाम निगम की आपसी खींचतान शहरवासियों पर भारी पड़ रही है | जिसकी वजह से शहर में कूड़ा पड़ा रहता है न ही सही ढंग से सफाई को झाड़ू लगती है और अब तो सीजन समाप्त हो चुका है| उसके बावजूद सफाई व्यवस्था पटरी पर नही आ रही गंदगी की वजह से वायरल ओर संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है अगर के आर एल सही काम नही कर रही थी तो उसे ब्लेक लिस्टेड कर अनुबंध समाप्त करना चाहिए था जबकि नगर निगम द्वारा उसे लाखो रुपये के भुगतान कर हरिद्वार की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।
शहर अध्यक्ष तेज प्रकाश साहू ,राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, आकाश भाटी सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरे शहर का बुरा हाल है मुख्य सड़कों , गली मोहल्लों सभी जगह सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है सिर्फ खानापूर्ति जनता को गुमराह करने के लिए नगर निगम में नोटंकी चल रही है कभी के आर एल को हटाए जाने को कभी उन पर जुर्माना लगा कर लेकिन सबकुछ पता होने और शहर की हालात देखकर सफाई व्यवस्था के लिए ठोस कदम क्यो नही उठाए जाते शहर की सफाई व्यव्स्था का जिम्मा निगम का है ।शहरवासियो को कोई मतलब नही कि सफाई के आर एल करे या कोई और शहरवासियों को सिर्फ शहर साफ चाहिए जिसके लिये नगर निगम जिम्मेदार है । कुल मिलाकर नगर निगम सफाई व्यवस्था में फेल है जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है। जिसके लिए आज हमे सड़को पर उतरना पड़ा क्योकि संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी निगम द्वारा नही किया जा रहा अगर व्यवस्था नही सुधरी तो नगर निगम के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा ।हरिद्वार की जनता का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा इस शहर को निगम की वजह से सड़ने नही दिया जाएगा । विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से सोनू सुखीजा, भूदेव शर्मा, सुभाष ठक्कर,अजय वाधवा,पंकज माटा, प्रमोद पाल, योगेश अरोड़ा, सोनू सुखीजा, अमित काम्बोज, , प्रीतम सिंह, रविन्द्र चौहान, दीपक मेहता,पंकज कुमार,रितेश कुमार,विककी कुमार, संजय शर्मा, राजेश शर्मा, एस एन तिवारी,रवि कुमार, पंकज ममगाई, प्रमोद पाल,शम्भू कुमार,धर्मापाल, विशाल मालिक,पंकज माटा ,रहे।
0 comments:
Post a Comment