Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 4 August 2019

डीएम की गाड़ी कीचड़ में फंसी तो​ ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की हकीकत सामने आई​, आखिर क्या हुई कार्यवाही? जाने

निरीक्षण करने गए डीएम की गाड़ी कीचड़ में फंसी, कार्यवाही के आदेश
(ब्यूरो, न्यूज़ 1 हिंदुस्तान)
हरदोई । कोथावां ब्लाक के पिपरी ग्राम सभा का औचक निरीक्षण करने जा रहे जिलाधिकारी पुलकित खरे की गाड़ी कीचड़ में फंस गयी। इससे ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की हकीकत सामने आ गयी। गांव में खड़ंजा तक न होने से डीएम ने काफी नाराजगी जताई, और प्रधान पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा पिपरी गांव के तालाब का निरीक्षण करने बीते कल डीएम पुलकित खरे गये थे। जहां उनकी गाड़ी कीचड़ में फस गयी। कड़ी मशक्कत के बाद कीचड़ से गाड़ी को बाहर निकाला गया। जिससे विकास कार्यों के दावों की पोल खुल गई। इस पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने प्रधान को जमकर फटकार लगाई। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी पुलकित खरे के सामने प्रधान पर गंभीर आरोप भी लगाये। नाली, खड़ंजा, कॉलोनी, शौचालय में धांधली करने व प्रधान के सगे परिवार वालो पर कोटे में धांधली करने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि प्रधान के परिवार में ही कोटे की दुकान है, जो कि नियम विरुद्ध है।

इस पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने तत्काल प्रभाव से कोटा निरस्त करने के आदेश दे दिये, व प्रधान के विकास कार्यों की जांच के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। गांव की बदहाल सूरत से डीएम काफी खफा नजर आए। माना जा रहा है कि प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही हो सकती है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News