Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 11 August 2019

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने आखिर क्यों कहा कि राज्य के क्षमतावान लोग यदि अपने मन में ठान लें तो इस प्रदेश को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य होने से कोई नहीं रोक सकता? जाने

उत्तराखण्ड उत्कर्ष सम्मान से पुरस्कृत किया। 
(ब्यूरो, न्यूज़ 1 हिंदुस्तान)
हरिद्वार। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने रविवार को हरिद्वार में कदम फाउण्डेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को उत्तराखण्ड उत्कर्ष सम्मान से पुरस्कृत किया। 
 केदार प्रसाद दुबे, संजय गुलाटी, डा0 सुनील कुमार बत्रा, डा0 बी.डी. जोशी, डा0 विशाल गर्ग, सुनील कुमार मान, अमित सागर, जे.सी.जैन,  जगदीश लाल पहावा, रजनीश सैनी, योगी रजनीश, श्रीमती कुसुम कंडपाल, मनोज गौतम, एडवोकेट ललित मिंगलानी, परमानंद पोपली, धमेन्द्र विशनोई  के उल्लेख्.ानीय कार्यों के लिये पुरस्कृत किया गया। 
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले किसी सम्मान या पहचान की परवाह नहीं करते हैं। लेकिन उनके कार्य को सम्मानित कर समाज उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। इसके साथ ही समाज के अन्य सदस्यों को प्रेरणा मिलती है कि वे भी मेहनत और लगन के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। 
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि राज्य के क्षमतावान लोग यदि अपने मन में ठान लें तो इस प्रदेश को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य होने से कोई नहीं रोक सकता। 
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से पीड़ित है। पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। आज जल की समस्या भी एक ज्वलंत मुद्दा है। जल संरक्षण के प्रयासों में सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। अधिकाधिक वृक्षारोपण व वर्षा जल संरक्षण से जल सरंक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा। बच्चों व युवाओं को पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। 
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास की राह यहाँ के ग्रामीण क्षेत्रों का आर्थिक विकास से होकर गुजरती है। इस कार्य के लिए राज्य की महिलाओं और बेटियों को शक्ति प्रदान करनी होगी। गाँवों में महिलाओं के छोटे-छोटे स्वयं सहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे हैं। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें मार्केटिंग और प्रस्तुतिकरण के लिए थोड़ा मार्गदर्शन दिया जाए। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किये जा रहे सरकारी प्रयासों में लोग क्या सहयोग कर सकते हैं इस पर भी विचार किया जाय। 
                         
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News