Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 3 September 2019

महाकुम्भ मेला-2021 : हरकी पैड़ी पर आवश्यक उपलब्ध भूमि स्थल कम होने की वजह से कांगडा घाट के विस्तार की आवश्यकता है।आखिर क्यों ?जाने

*आवश्यकता पडने पर किया जायेगा भूमि का अधिकरण
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार । महाकुम्भ मेला-2021 में होने वाले कार्यों का निरीक्षण आज मेलाधिकारी दीपक रावत ने  किया। मेलाधिकारी ने महाकुम्भ मेला में क्राउड मैनेजमेंट की दृष्टि से हरकी पैड़ी पर स्थित कांगडा घाट का निरीक्षण किया और मेला गेस्ट हाउस का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
महाकुम्भ मेला में हरकी पैड़ी पर आवश्यक उपलब्ध भूमि स्थल कम होने की वजह से कांगडा घाट के विस्तार की आवश्यकता है। इसके लिए भूमि का आवश्यकता पडने पर अधिकरण किया जायेगा और पाये जाने वाले अतिक्रमण भी हटाया जायेगा। कुछ चिन्हित स्थलों पर प्लेट फार्म बनाकर इस क्षेत्र का विस्तार किया जायेगा। कांगडा घाट के विस्तार से महिला घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इस कार्य योजना से महाकुम्भ मेला में क्राउड मैनेजमेंट में मदद मिलेगी। इससे सम्बन्धित कार्य योजना प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा।
कुम्भ मेला 2021 सम्बंधी विभिन्न विषयों सहित मालवीय घाट पर शाम को लगने वाली चौपाटि व अवैध बाज़ार को हटाने के लिये  कुम्भ मेलाधिकारी दीपक रावत व उनकी टीम के साथ श्री गंगा सभा के पदाधिकारीयों ने हर की पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया |
इस कार्य योजना को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई उच्च स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति में पास कराया जाएगा।                          
इस अवसर पर गंगा महासभा के प्रतिनिधि, एसएसपी मेला जनमेजय खण्डूरी, अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह, ओएसडी मेला महेश शर्मा, अधिशासी अभियंता सिचाई पुरुषोत्तम, सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अनन्त सैनी एवं लोक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग और के अधिकारी उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News